24 घंटे में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल थाना अलीगंज टांडा अम्बेडकर नगर
24 घंटे के अंदर लूट की घटना का थाना अलीगंज पुलिस ने किया खुलासा पांच अभियुक्त गिरफ्तार इंडिया न्यूज़ दर्पण जिला संवाददाता प्रवेश कुमार अम्बेडकर नगर। थाना अलीगंज पर सूचना प्राप्त हुयी की थाना क्षेत्र के सलारगढ़ मस्जिद के पास रात्रि लगभग 09 बजे 03 अज्ञात मो0सा0 सवार बदमाशों द्वारा कपडा व्यवसायी मो0 फहाद के साथ गन प्वाइंट पर लूट की गयी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 35/24 धारा 392/506 भादवि पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण हेतु थाने की अलग अलग टीमों द्वारा स्वाट सर्विलांस टीम की मदद से लगातार मुकदमें उपरोक्त में पतारसी सुरागरसी जारी रही । लगातार प्रयासों से सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन से घटना में संलिप्त अभियुक्त मो0 सैफ पुत्र मो0 यावर नि0 अलहदादपुर थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर की भूमिका के बारे पता लगा कर कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त मो0 सैफ ने बताया कि अपने साथी काजू यादव पुत्र रक्षाराम यादव नि0 अरखापुर थाना अलीगंज जनपद अ0नगर व मो0 अमन पुत्र मो0 मुस्तफा नि0 अलहदादपुर थाना अलीगंज अ0नगर के साथ मिलकर लगातार घटना के लिए रेकी की और अभियुक्त काजू यादव द्वारा अपने रिस्तेदार अजय यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी अरमा थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर व उसके दो अन्य साथियों अजय यादव उर्फ गुड्डू पुत्र सतीराम निवासी पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ व अमन यादव पुत्र कोमल यादव निवासी बहाउद्दीनपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ को बाहर से बुलवाकर घटना को अंजाम दिया गया । कड़ाई से पूछताछ से अभियुक्तगण 1.काजू यादव पुत्र रक्षाराम यादव नि0 अरखापुर थाना अलीगंज जनपद अ0नगर 02.मो0 सैफ पुत्र मो0 यावर नि0 अलहदादपुर थाना अलीगंज अ0नगर 3.मो0 अमन पुत्र मो0 मुस्तफा नि0 अलहदादपुर थाना अलीगंज अ0नगर को दिनांक 09.03.2024 को रात्रि समय करीब 09.00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया तत्पश्चात मुखबीर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 03 अन्य अभियुक्तगण की कलवारी पुल के निकट घेराबंदी की गयी जिसमे अभि0गण द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जिसमें एक आरक्षी घायल हो गया जवाबी कार्यवाही में अभियुक्तगण 1.अमन यादव पुत्र कोमल यादव निवासी बहाउद्दीनपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ 2.अजय यादव उर्फ गुड्डू पुत्र सतीराम निवासी पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के पैर में गोली लगी व मौके से अभियुक्त अजय यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी अरमा थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर भागने में सफल रहा । अभियुक्तगण के कब्जे से (01) एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व एक अदद जिन्दा कार0 व 03 अदद खोखा कार0 (02).01 अदद तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा व एक खोखा कार0 315 बोर (03)-एक अदद मो0सा0 पल्सर (04)-एक अदद कीपैड मो0 व 1000रू0 (05)-एक अदद लैपटाप बैग बरामद किया गया ।
पांच बालिका छात्रावासों में 95.71लाख रुपए की लागत से बनेगी बाउंड्री वॉल बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वच्छता आवासीय वातावरण के लिए राशि जारी
5 days ago
खरगापुर तहसील कार्यालय में एसडीएम का छापा तहसीलदार समेत कई अफसर नदारत किसानों ने खोला मोर्चा
6 days ago
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम जी के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
6 days ago
प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्बारा बिहार फिल्म निगम स एवं बिधान परिषद् से सुटिंग अनुमति प्राप्त करने के बाद सभापति बिहार बिधान परिषद् हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के सुटिंग क्रम में डिस्टेनी स्टूडियो के दीपक राय एवं सहयोगी
6 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी ने किया संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन
6 days ago
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
7 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
7 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
7 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
7 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली