आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ लोक सभा का किया आगाज़
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैंपेन लॉन्च किया। बता दें, दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इसके लिए AAP ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं, कांग्रेस तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “आपके काम और दिल्ली के विकास को रोकने वालों को पहचानें, उन्हें इस बार उनके ग़लत कामों की सज़ा दें।’ उन्होंने कहा, ‘आपके परिवार का हमेशा ख़्याल रखने वाले और इन लोगों से हमेशा आपको बचाने वाले अपने बेटे को इस बार अपना आशीर्वाद दें।” अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों का एहसानमंद रहूंगा कि उन्होंने एक छोटे से लड़के को इतनी बड़ी कुर्सी पर बिठा दिया। ‘मैंने कभी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझा, हर परिवार का बेटा बन कर उनकी मुश्किलों को दूर करने की कोशिश की है।. दिल्ली में किसी भी परिवार में कोई बीमार होता है तो तकलीफ मुझे होती है। सीएम ने कहा कि पूरे देश में कोवल दो राज्य हैं जहां 24 घंटे बिजली आती है- वो हैं दिल्ली और पंजाब। बाकी पूरे देश में 7-8 घंटे के पावर कट लगते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आज जो पर्चा लॉन्च किया है इसे मेरे कार्यकर्ता घर घर बांटने जाएंगे। मेरा कोशिश है कि जैसी पढ़ाई और इलाज मेरे परिवार को मिला है, वैसे ही दिल्ली के हर व्यक्ति को मिले।” अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आपने पहले चुनाव में मुझे 70 में 67 सीट दीं। दूसरी बार 70 में से 62 सीट दीं। मैं आज इनसे (बीजेपी से) इसलिए लड़ पा रहा हूं क्योंकि जनता ने मुझे बहुमत दिया। अगर दिल्ली ने मुझे 70 में से 40 सीट ही दी होतीं तो बीजेपी ने मुश्किल खड़ी कर दी होती। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘विधानसभा में जैसे समर्थन दिया, वैसा ही सपोर्ट लोकसभा में भी दे दीजिए। सात सांसद आप के खड़े कर दीजिए, आपका सारा काम करा कर लाएंगे।बीजेपी के सातों एमपी जिता देते हैं, तो वे सब आपका काम रोकने का ही काम करते हैं।’
गोपालगंज बिहार।कुशीनगर, सीवान एवं गोपालगंज जिले के पुरूष महिला लडका लड़की कलाकार जो बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित डाकयूमेंटी फिल्मस में काम करने के इच्छुक 15.7.26 तक9304836338 पर संपर्क कर ओडीशन कोड प्राप्त कर19. 7.26 को आयोजित कलाकार चयन कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर चयनित हो।
1 week ago
शासन के निर्देशानुसार विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश
1 week ago
पलेरा में प्रशासन का बड़ा एक्शन गोचर भूमि पर चला बुलडोजर,भारी पुलिस बल के साथ हटाया गया अवैध अतिक्रमण
1 week ago
टीकमगढ़ में जमीन प्लांट की रजिस्ट्री दरें बढ़ने पर राजनीतिक विरोध नियमों का हवाला देकर जताई आपत्ति
1 week ago
मोहनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुरा घन्सू प्रजापति 60 वर्षीय दलित बुर्जुग को दबंगों असामाजिक तत्वों द्वारा पीट पीट कर हत्या एवं नाती आंख बहूं अस्पताल में।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा लिखित एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक का प्रकाशन शीघ्र
2 weeks ago
गुखरई पंचायत में भ्रष्टाचार की हद पुराने चबूतरे पर लीपापोती नया दिखाकर 1.40 लाख रुपए कि राशी हड़प ली
2 weeks ago
गोपालगंज बिहार । डाक्टर डे पर देश भर के सभी चिकित्सक समुदाय को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार ने मंगल कामनाएं करते हुए सभी डाक्टर को डाक्टर डे पर बधाई दी है।
2 weeks ago
बल्देवगढ जनपद पंचायत के गांव तमौरा में नल-जल योजना पिछले 3 महीने से बंद पड़ी। ग्रामीण पानी पीने के लिए तड़प रहे हैं। करोड़ों रुपए की राशि शोरूम रह गई योजना ग्रामीण
2 weeks ago
टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद में जलदरो की वृद्धि जनता को बनी बोझ 260 रु स्थगित 150 रु लागू जलापूर्ति दूषित पेयजल सुधार कि उठीं मांग