सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र टांडा के रामपुर कला व पैकौलिया में निर्मित अन्नपूर्णा भवन का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल लोकार्पण किया।
रामपुर कला में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ जिसमें न सिर्फ जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी बल्कि ग्रामीण भी मौजूद रहे। इन दोनों अन्नपूर्णा भवन के संचालन के साथ ही अब जिले में चार अन्नपूर्णा भवन का लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगा। कोटे की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन (मॉडल शॉप) के रूप में विकसित किए जाने का निर्णय शासन ने वर्ष 2023 में लिया। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर जिले 75 कोटे की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित किए जाने का निर्देश दिया गया। इसके तहत बीते दिनों ही जहांगीरगंज के चंदनपुर व भियांव के बंदीपुर में अन्नपूर्णा भवन का संचालन प्रारंभ हुआ था।
इस बीच शनिवार को तहसील क्षेत्र टांडा के रामपुर कला व पैकौलिया में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण किया। सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रामपुर कला में हुआ। सीएम ने इस दौरान कहा कि अन्नपूर्णा भवन के संचालन से संबंधित क्षेत्र के लोगों को न सिर्फ खाद्यान्न उपलब्ध होगा बल्कि कई अन्य प्रकार के जरूरी सामान भी आसानी से हासिल हो सकेंगे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान एमएलसी हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, सीडीओ अनुराज जैन आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कई पात्रों को आवास की चाभी व अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया।
मालूम हो कि जिले में 75 अन्नपूर्णा भवन का संचालन होना है। शनिवार को दो नए अन्नपूर्णा भवन के लोकार्पण के साथ ही अब चार भवन का संचालन शुरू हो गया है। 14 और अन्नपूर्णा भवनों का भी निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही इनका भी संचालन प्रारंभ हो जाएगा। शेष 57 का निर्माण कार्य धनाभाव के चलते अत्यंत धीमी गति से हो रहा है।
51 हजार परिवार बनें बच्चों के पहले शिक्षक 80 हजार बच्चे खेल खेल में कर रहे हैं स्कूल की तैयारी
4 days ago
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर एवं उसके 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत पारित किया आदेश
4 days ago
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को आज प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर द्बारा “बिहार रत्न” से अंलकृत किया गया।
4 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्धारा 13.6.2026 को गोपालगंज परिसदन सभागार में ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया।
4 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्धारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरूद्वारा पटना साहिब का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल ने आज जनमानस के लिए किया जिसे prabuddh entertainment youtube chanel पर देखा जा सकता है।
4 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया गया
4 days ago
केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन
4 days ago
केकड़ी में श्री चारभुजानाथ मंदिर के पास सेंट्रल पार्क की विधायक महोदय के प्रयास से मिली स्वीकृति
4 days ago
सुप्रीम कोर्ट ही कांग्रेस की आखिरी उम्मीद, 5 सवालों में उलझा मीनाक्षी नटराजन केस
4 days ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा 10 अगस्त 26 को अंतर्राष्ट्रीय मिलन एवं सम्मान समारोह में एकयुप्रेशर काउंसिल के 25 राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत किये जाएगे एवं 28 सितंबर 26 को दिल्ली कार्यक्रम में शपथ ग्रहण होगा।