Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

वाहन की ठोकर से सिद्धार्थनगर के सेल्समैन की मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी दुखी प्रसाद वर्मा कोल्हुई कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की काम करता था। बुधवार की शाम को वह कस्बे में खाद्य सामग्री खरीदने आया था। वापस लौटते समय कोल्ड स्टोर के पास अज्ञात वाहन से ठोकर मार दिया। इस हादसे में सेल्समैन घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक करवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!