Uncategorized

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, सीएम योगी का ऐलान- 6 महीने के भीतर होगा दोबारा एग्‍जाम, दोषी बख्‍शे नहीं जाएंगे

*यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, सीएम योगी का ऐलान- 6 महीने के भीतर होगा दोबारा एग्‍जाम, दोषी बख्‍शे नहीं जाएंगे*

लखनऊ: सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने हाल ही में हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। साथ ही छह महीने के भीतर दोबारा एग्‍जाम करवाने का भी फैसला किया है। सीएम योगी ने युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 रद्द कर दी है। इसके अलावा समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा – 2023 की भी जांच कराने की बात कही है।

सीएम योगी ने कहा कि छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित होगी परीक्षा। उन्‍होंने आगे कहा, युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ की रडार पर परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले हैं। इस मामले में अब तक कई बड़ी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

रिपोर्ट मुकेश कुशवाहा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!