Uncategorized

वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गढ़ाकोटा पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार

22 और 16 साल के थे दो आरोपी

22 और 16 साल से फरार दो आरोपियो को गढाकोटा पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया

सागर गढ़ाकोटा से  राजेंद्र साहू की रिपोर्ट

गढाकोटा। वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को थाना पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तादोनों आरोपियो को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। सागर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा वर्षों से फरार आरोपियो एवं वर्षों से लंबित स्थाई / गिरफ्तारी वारंटियो को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के आदेश का परिपालन करते हुए गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत मिश्रा द्वारा टीम गठित कर वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि 22 वर्षों से फरार आरोपी अच्छेलाल पिता कनई कुर्मी निवासी ग्राम हरदौट को नरेला भोपाल से एवं 16 वर्षों से फरार आरोपी मोहन पिता गोरेलाल पटेल निवासी ग्राम छपरा को बीडी कॉलोनी भोपाल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!