Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

टीमों को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ भारत‌ मिशन को ग्राम पंचायत के लिए किया रवाना

शौच मुक्त भारत बनाने एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

सिद्धार्थनगर. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू के अंतर्गत आज जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खंड खेसरहा में एजेंसी न्यू जेनेसिस दिल्ली की तरफ से ओडीएफ से ओडीएफ प्लस की ओर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक स्वच्छता मेला ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक आई ई सी मटेरियल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से खुले में शौच मुक्त भारत बनाने एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में लोगों को बताया गया की हमें खुले में शौच नहीं करना चाहिए खुले में शौच करने से हमारा पर्यावरण दूषित होता है और हमें अनेक बीमारियों का सामना करना पडता है साथ ही हाथ धुलने का सही तरीका बताया गया खंड विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा इस तरह के कार्यक्रम आम जनमानस के बीच में प्रस्तुत करने से उनके व्यवहार में परिवर्तन आएगा और जो हमारा स्वच्छ भारत मिशन का सपना है वह भी साकार होगा कार्यक्रम के पश्चात खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा टीमों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में उपस्थित खंड विकास अधिकारी रामप्रवेश सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) संदीप कुमार एसबीएम खण्ड प्रेरक रामेश्वर‌ एवं न्यू जेनेसिस टीम से जिला समन्वयक तौकीर आजम सहायक गोविंद सिंह शिखा वर्मा अनिल निषाद उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!