Uncategorizedअन्य खबरेकोंडागांवछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

सिक्योरिटी गार्ड सहित विभिन्न 650 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप 22 और 23 फरवरी को

कोंडागांव……..19 फरवरी 2023 सिक्योरिटी गार्ड सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 और 23 फरवरी को किया जाएगा। 22 फरवरी को जनपद पंचायत फरसगांव और 23 फरवरी को लाईवलीहुड काॅलेज कोंडागांव में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन प्लेसमेंट कैंप में 5वीं से 8वीं उत्तीर्ण 100 युवकों को सिक्योरिटी गार्ड के पद पर 9000 से 11 हजार रुपए वेतन की दर पर चयन किया जाएगा। इसके साथ ही ही 10वीं से 12वीं उत्तीर्ण 200 युवाओं की भी 10000 से 12000 रुपए की दर पर भर्ती की जाएगी। सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 50 पदों पर 11000 से 15000 की दर पर और श्रमिकों के 300 पदों पर भी 15000 की दर पर भर्ती की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!