Uncategorizedताज़ा ख़बरें

जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना समाचार एआरओ अमरपाटन और रामनगर के प्रशिक्षण तिथि में संशोधन सतना 18 फरवरी 2024/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए आरसीवीपी नरोहा प्रशासन अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल में 19 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले एआरओ लोकसभा के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों की मांग अनुसार संशोधन किया गया है। इसके अनुसार अनुविभागीय अधिकारी अमरपाटन श्रीमती आरती यादव 19 से 23 फरवरी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में तथा अन्य अनुविभागीय अधिकारी रामनगर आरती सिंह 26 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक चलने वाले लोकसभा एआरओ के प्रशिक्षण में भाग ले सकेंगी। शेष एआरओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम यथावत रहेगा। ———-1 मैहर जिले के 8 गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र तीन दिन रहेंगे बंद कलेक्टर मैहर ने दिये आदेश सतना 18 फरवरी 2024/कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड ने जिले की मैहर तहसील अंतर्गत फीवर विथ रैशेस से प्रभावित 3 ग्रामों बुढ़ागर, सेमरा एवं खेरवासानी तथा इनसे लगे 5 ग्रामों मोहनिया, डूडी, यदुवीरनगर, मतवारा एवं घुनवारा में बीमारी से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये ग्रामों में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 19 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक कुल 3 दिवस का अवकाश घोषित किया है। साथ ही ग्रामों की सीमा में ऐसा कोई आयोजन जिसमें बच्चे एकत्रित हों, आयोजित नही किया जायेगा। समस्त ग्रामों के सभी प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व आंगनबाड़ी केन्द्रों के कर्मचारी संस्था में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर मैहर ने सर्विलांस टीम और सीएमएचओ के प्रतिवेदन अनुसार यह कार्यवाही की है। ————–2 केन्द्रीय जेल सतना में दीप समर्पित कार्यक्रम सम्पन्न सतना 18 फरवरी 2024/केन्द्रीय जेल सतना में रविवार को जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के मार्गदर्शन व श्रीकांत त्रिपाठी जेल उप अधीक्षक के सौजन्य से दीप समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत बंदियों द्वारा आटे के बनाये गये ईकोफ्रेन्डली दीपक मुम्बई में आयोजित होने वाले अश्वमेध महायज्ञ के लिये समर्पित किये गये हैं। इस मौके पर जेल उप अधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय एवं जेल स्टॉफ उपस्थिति रहे। ————3 उप जिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आज भारत निर्वाचन आयोग से आए मास्टर ट्रेनर्स आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में देंगे प्रशिक्षण सतना 18 फरवरी 2024/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के मद्देनजर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश के उपजिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह 19 फरवरी से शुरू होगा और 1 मार्च तक चलेगा। श्री राजन ने बताया कि प्रदेश के 362 अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण देंगे। लोकसभा निर्वाचन के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में विधिक जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण 2 चरणों में होगा और प्रत्येक चरण में 3-3 बैच होंगे। प्रशिक्षण सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। ————4 मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन सतना 18 फरवरी 2024/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने कहा है कि ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए नागरिक Voter Helpline App और voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता कार्यालयीन समय में टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं। ———–5 किसान अब अपनी फसल की जानकारी MPKISAN App के माध्यम से कर सकेंगे दर्ज सतना 18 फरवरी 2024/मेरी गिरदावरी मेरा अधिकार में अब किसान निश्चिंत होकर अपनी फसल की जानकारी MPKISAN App के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। इस जानकारी का उपयोग फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण में किया जायेगा। किसान की इस जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं पटवारी से सत्यापन होगा। मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार में किसान को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है कि वे अपने खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी एमपी किसान एप पर दर्ज कर अपने आप को रजिस्टर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। किसान एप पर लॉगिन कर फसल स्व-घोषणा, दावा आपत्ति आप्शन पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते हैं। खाता जोड़ने के लिये प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला/तहसील/ग्राम/खसरा आदि का चयन कर एक या अधिक खातों को जोड़ा जा सकता है। खाता जोड़ने के बाद खाते के समस्त खसरा की जानकारी एप में उपलब्ध होगी। उपलब्ध खसरा की जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक करने पर ए आई के माध्यम से जानकारी उपलब्ध होगी। किसान के सहमत होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी को दर्ज किया जा सकेगा। संभावित फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोयी गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज की जा सकती है। ———–6 प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में 60 वर्ष बाद मिलेगी 3 हजार रूपए पेंशन सतना 18 फरवरी 2024/केन्द्र सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना प्रारंभ की गई है। योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के समस्त असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार से कम है, इस योजना के लिए पात्र होंगे। योजना के अंतर्गत नामांकन के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के श्रमिकों को प्रतिमाह 55 से 200 रूपये प्रीमियम के रूप मे जमा करना होगी। भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा जमा की जाएगी जिसमें 50 प्रतिशत प्रीमियम की राशि भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा वहन की जाएगी। श्रमिक की 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर बीमित व्यक्ति को 3 हजार प्रतिमाह रूपए पेंशन के रूप में प्राप्त होगी। योजना के संचालन के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम को अधिकृत किया गया है। योजना के लिए इच्छुक श्रमिक योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (कियोस्क) पर जाकर अपना नामांकन करा सकते हैं। नामांकन के समय श्रमिक को आधार कार्ड एवं बैंक खाता नंबर अनिवार्य रूप से देना होगा। प्रीमियम की प्रथम किश्त श्रमिक के आयु वर्ग के अनुसार 55 से 200 रूपये कॉमन सर्विस सेंटर में नगद जमा की जाएगी। ———–7 23 एकल समूह के लिए आरक्षित मूल्य पर आवेदन आमंत्रित सतना 18 फरवरी 2024/मध्यप्रदेश शासन की वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी नीति अनुसार सतना एवं मैहर जिले की वर्ष 2023-24 में संचालित मदिरा दुकानों में परिगणित वार्षिक आधार मूल्य से 15 प्रतिशत की वृद्धि कर वर्ष 2024-25 के लिए आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है। सतना और मैहर जिले में वर्ष 2024-25 की अवधि के लिए 23 एकल समूह की दुकानों के नवीनीकरण के आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि ऐसे एकल समूहों पर अन्य इच्छुक पात्र आवेदकों से निर्धारित आरक्षित मूल्य पर लॉटरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नवीनीकरण की आवेदन पत्र रहित मदिरा दुकानों के एकल समूहों के लिए जिला आबकारी कार्यालय सतना से 19 फरवरी को 10 बजे से 22 फरवरी की शाम 5ः30 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त किये जा सकेंगे। इच्छुक पात्र आवेदक 22 फरवरी की शाम 6 बजे तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। जिला समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों को 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे परीक्षण एवं खोलने की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। लॉटरी आवेदन पत्र का मूल्य प्रति समूह 30 हजार रूपये रखा गया है। ————–8 सफलता की कहानी जल जीवन मिशन योजना से घर में नल का जल पहुंच जाने से खुश है आरती सतना 18 फरवरी 2024/सतना जिले की जनपद पंचायत सोहावल के ग्राम कोठरा निवासी आरती डोहर घर में नल से शुद्ध जल पहुंचने पर बेहद खुश और उत्साहित है। आरती ने बताया कि पहले पानी के लिए गांव वालों को मीलों दूर जाना पड़ता था। गर्मी के सीजन में पानी की समस्या और बढ़ जाती थी। इससे उनका पूरा समय पानी लाने में ही बीत जाता था। घर के बाकी काम प्रभावित होते थे। लेकिन जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव में पाइप लाइन बिछाकर बोर के माध्यम से घर-घर नल से जल पहुंच जाने पर हमारी समस्यायें दूर हो गई है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत कोठरा में जल जीवन मिशन अंतर्गत पाइप लाइन से पानी की सप्लाई कर घरों में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। आरती सहित गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या दूर होने पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया। ———–9

जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना समाचार एआरओ अमरपाटन और रामनगर के प्रशिक्षण तिथि में संशोधन सतना 18 फरवरी 2024/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए आरसीवीपी नरोहा प्रशासन अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल में 19 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले एआरओ लोकसभा के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों की मांग अनुसार संशोधन किया गया है। इसके अनुसार अनुविभागीय अधिकारी अमरपाटन श्रीमती आरती यादव 19 से 23 फरवरी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में तथा अन्य अनुविभागीय अधिकारी रामनगर आरती सिंह 26 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक चलने वाले लोकसभा एआरओ के प्रशिक्षण में भाग ले सकेंगी। शेष एआरओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम यथावत रहेगा। ----------1 मैहर जिले के 8 गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र तीन दिन रहेंगे बंद कलेक्टर मैहर ने दिये आदेश सतना 18 फरवरी 2024/कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड ने जिले की मैहर तहसील अंतर्गत फीवर विथ रैशेस से प्रभावित 3 ग्रामों बुढ़ागर, सेमरा एवं खेरवासानी तथा इनसे लगे 5 ग्रामों मोहनिया, डूडी, यदुवीरनगर, मतवारा एवं घुनवारा में बीमारी से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये ग्रामों में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 19 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक कुल 3 दिवस का अवकाश घोषित किया है। साथ ही ग्रामों की सीमा में ऐसा कोई आयोजन जिसमें बच्चे एकत्रित हों, आयोजित नही किया जायेगा। समस्त ग्रामों के सभी प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व आंगनबाड़ी केन्द्रों के कर्मचारी संस्था में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर मैहर ने सर्विलांस टीम और सीएमएचओ के प्रतिवेदन अनुसार यह कार्यवाही की है। --------------2 केन्द्रीय जेल सतना में दीप समर्पित कार्यक्रम सम्पन्न सतना 18 फरवरी 2024/केन्द्रीय जेल सतना में रविवार को जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के मार्गदर्शन व श्रीकांत त्रिपाठी जेल उप अधीक्षक के सौजन्य से दीप समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत बंदियों द्वारा आटे के बनाये गये ईकोफ्रेन्डली दीपक मुम्बई में आयोजित होने वाले अश्वमेध महायज्ञ के लिये समर्पित किये गये हैं। इस मौके पर जेल उप अधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय एवं जेल स्टॉफ उपस्थिति रहे। ------------3 उप जिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आज भारत निर्वाचन आयोग से आए मास्टर ट्रेनर्स आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में देंगे प्रशिक्षण सतना 18 फरवरी 2024/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के मद्देनजर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश के उपजिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह 19 फरवरी से शुरू होगा और 1 मार्च तक चलेगा। श्री राजन ने बताया कि प्रदेश के 362 अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण देंगे। लोकसभा निर्वाचन के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में विधिक जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण 2 चरणों में होगा और प्रत्येक चरण में 3-3 बैच होंगे। प्रशिक्षण सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। ------------4 मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन सतना 18 फरवरी 2024/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने कहा है कि ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए नागरिक Voter Helpline App और voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता कार्यालयीन समय में टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं। -----------5 किसान अब अपनी फसल की जानकारी MPKISAN App के माध्यम से कर सकेंगे दर्ज सतना 18 फरवरी 2024/मेरी गिरदावरी मेरा अधिकार में अब किसान निश्चिंत होकर अपनी फसल की जानकारी MPKISAN App के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। इस जानकारी का उपयोग फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण में किया जायेगा। किसान की इस जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं पटवारी से सत्यापन होगा। मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार में किसान को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है कि वे अपने खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी एमपी किसान एप पर दर्ज कर अपने आप को रजिस्टर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। किसान एप पर लॉगिन कर फसल स्व-घोषणा, दावा आपत्ति आप्शन पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते हैं। खाता जोड़ने के लिये प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला/तहसील/ग्राम/खसरा आदि का चयन कर एक या अधिक खातों को जोड़ा जा सकता है। खाता जोड़ने के बाद खाते के समस्त खसरा की जानकारी एप में उपलब्ध होगी। उपलब्ध खसरा की जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक करने पर ए आई के माध्यम से जानकारी उपलब्ध होगी। किसान के सहमत होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी को दर्ज किया जा सकेगा। संभावित फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोयी गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज की जा सकती है। -----------6 प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में 60 वर्ष बाद मिलेगी 3 हजार रूपए पेंशन सतना 18 फरवरी 2024/केन्द्र सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना प्रारंभ की गई है। योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के समस्त असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार से कम है, इस योजना के लिए पात्र होंगे। योजना के अंतर्गत नामांकन के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के श्रमिकों को प्रतिमाह 55 से 200 रूपये प्रीमियम के रूप मे जमा करना होगी। भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा जमा की जाएगी जिसमें 50 प्रतिशत प्रीमियम की राशि भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा वहन की जाएगी। श्रमिक की 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर बीमित व्यक्ति को 3 हजार प्रतिमाह रूपए पेंशन के रूप में प्राप्त होगी। योजना के संचालन के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम को अधिकृत किया गया है। योजना के लिए इच्छुक श्रमिक योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (कियोस्क) पर जाकर अपना नामांकन करा सकते हैं। नामांकन के समय श्रमिक को आधार कार्ड एवं बैंक खाता नंबर अनिवार्य रूप से देना होगा। प्रीमियम की प्रथम किश्त श्रमिक के आयु वर्ग के अनुसार 55 से 200 रूपये कॉमन सर्विस सेंटर में नगद जमा की जाएगी। -----------7 23 एकल समूह के लिए आरक्षित मूल्य पर आवेदन आमंत्रित सतना 18 फरवरी 2024/मध्यप्रदेश शासन की वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी नीति अनुसार सतना एवं मैहर जिले की वर्ष 2023-24 में संचालित मदिरा दुकानों में परिगणित वार्षिक आधार मूल्य से 15 प्रतिशत की वृद्धि कर वर्ष 2024-25 के लिए आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है। सतना और मैहर जिले में वर्ष 2024-25 की अवधि के लिए 23 एकल समूह की दुकानों के नवीनीकरण के आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि ऐसे एकल समूहों पर अन्य इच्छुक पात्र आवेदकों से निर्धारित आरक्षित मूल्य पर लॉटरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नवीनीकरण की आवेदन पत्र रहित मदिरा दुकानों के एकल समूहों के लिए जिला आबकारी कार्यालय सतना से 19 फरवरी को 10 बजे से 22 फरवरी की शाम 5ः30 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त किये जा सकेंगे। इच्छुक पात्र आवेदक 22 फरवरी की शाम 6 बजे तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। जिला समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों को 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे परीक्षण एवं खोलने की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। लॉटरी आवेदन पत्र का मूल्य प्रति समूह 30 हजार रूपये रखा गया है। --------------8 सफलता की कहानी जल जीवन मिशन योजना से घर में नल का जल पहुंच जाने से खुश है आरती सतना 18 फरवरी 2024/सतना जिले की जनपद पंचायत सोहावल के ग्राम कोठरा निवासी आरती डोहर घर में नल से शुद्ध जल पहुंचने पर बेहद खुश और उत्साहित है। आरती ने बताया कि पहले पानी के लिए गांव वालों को मीलों दूर जाना पड़ता था। गर्मी के सीजन में पानी की समस्या और बढ़ जाती थी। इससे उनका पूरा समय पानी लाने में ही बीत जाता था। घर के बाकी काम प्रभावित होते थे। लेकिन जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव में पाइप लाइन बिछाकर बोर के माध्यम से घर-घर नल से जल पहुंच जाने पर हमारी समस्यायें दूर हो गई है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत कोठरा में जल जीवन मिशन अंतर्गत पाइप लाइन से पानी की सप्लाई कर घरों में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। आरती सहित गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या दूर होने पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया। -----------9

जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना
समाचार
एआरओ अमरपाटन और रामनगर के प्रशिक्षण तिथि में संशोधन
सतना 18 फरवरी 2024/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए आरसीवीपी नरोहा प्रशासन अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल में 19 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले एआरओ लोकसभा के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों की मांग अनुसार संशोधन किया गया है।
इसके अनुसार अनुविभागीय अधिकारी अमरपाटन श्रीमती आरती यादव 19 से 23 फरवरी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में तथा अन्य अनुविभागीय अधिकारी रामनगर आरती सिंह 26 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक चलने वाले लोकसभा एआरओ के प्रशिक्षण में भाग ले सकेंगी। शेष एआरओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम यथावत रहेगा।
———-1
मैहर जिले के 8 गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र तीन दिन रहेंगे बंद
कलेक्टर मैहर ने दिये आदेश
सतना 18 फरवरी 2024/कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड ने जिले की मैहर तहसील अंतर्गत फीवर विथ रैशेस से प्रभावित 3 ग्रामों बुढ़ागर, सेमरा एवं खेरवासानी तथा इनसे लगे 5 ग्रामों मोहनिया, डूडी, यदुवीरनगर, मतवारा एवं घुनवारा में बीमारी से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये ग्रामों में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 19 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक कुल 3 दिवस का अवकाश घोषित किया है। साथ ही ग्रामों की सीमा में ऐसा कोई आयोजन जिसमें बच्चे एकत्रित हों, आयोजित नही किया जायेगा। समस्त ग्रामों के सभी प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व आंगनबाड़ी केन्द्रों के कर्मचारी संस्था में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर मैहर ने सर्विलांस टीम और सीएमएचओ के प्रतिवेदन अनुसार यह कार्यवाही की है।
————–2
केन्द्रीय जेल सतना में दीप समर्पित कार्यक्रम सम्पन्न
सतना 18 फरवरी 2024/केन्द्रीय जेल सतना में रविवार को जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के मार्गदर्शन व श्रीकांत त्रिपाठी जेल उप अधीक्षक के सौजन्य से दीप समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत बंदियों द्वारा आटे के बनाये गये ईकोफ्रेन्डली दीपक मुम्बई में आयोजित होने वाले अश्वमेध महायज्ञ के लिये समर्पित किये गये हैं। इस मौके पर जेल उप अधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय एवं जेल स्टॉफ उपस्थिति रहे।
————3
उप जिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आज
भारत निर्वाचन आयोग से आए मास्टर ट्रेनर्स आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में देंगे प्रशिक्षण
सतना 18 फरवरी 2024/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के मद्देनजर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश के उपजिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह 19 फरवरी से शुरू होगा और 1 मार्च तक चलेगा। श्री राजन ने बताया कि प्रदेश के 362 अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण देंगे। लोकसभा निर्वाचन के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में विधिक जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण 2 चरणों में होगा और प्रत्येक चरण में 3-3 बैच होंगे। प्रशिक्षण सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा।
————4
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन
सतना 18 फरवरी 2024/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने कहा है कि ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए नागरिक Voter Helpline App और voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता कार्यालयीन समय में टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।
———–5
किसान अब अपनी फसल की जानकारी MPKISAN App के माध्यम से कर सकेंगे दर्ज
सतना 18 फरवरी 2024/मेरी गिरदावरी मेरा अधिकार में अब किसान निश्चिंत होकर अपनी फसल की जानकारी MPKISAN App के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। इस जानकारी का उपयोग फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण में किया जायेगा। किसान की इस जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं पटवारी से सत्यापन होगा। मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार में किसान को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है कि वे अपने खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी एमपी किसान एप पर दर्ज कर अपने आप को रजिस्टर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
किसान एप पर लॉगिन कर फसल स्व-घोषणा, दावा आपत्ति आप्शन पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते हैं। खाता जोड़ने के लिये प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला/तहसील/ग्राम/खसरा आदि का चयन कर एक या अधिक खातों को जोड़ा जा सकता है। खाता जोड़ने के बाद खाते के समस्त खसरा की जानकारी एप में उपलब्ध होगी। उपलब्ध खसरा की जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक करने पर ए आई के माध्यम से जानकारी उपलब्ध होगी। किसान के सहमत होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी को दर्ज किया जा सकेगा। संभावित फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोयी गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज की जा सकती है।
———–6
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में 60 वर्ष बाद मिलेगी 3 हजार रूपए पेंशन
सतना 18 फरवरी 2024/केन्द्र सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना प्रारंभ की गई है। योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के समस्त असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार से कम है, इस योजना के लिए पात्र होंगे।
योजना के अंतर्गत नामांकन के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के श्रमिकों को प्रतिमाह 55 से 200 रूपये प्रीमियम के रूप मे जमा करना होगी। भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा जमा की जाएगी जिसमें 50 प्रतिशत प्रीमियम की राशि भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा वहन की जाएगी। श्रमिक की 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर बीमित व्यक्ति को 3 हजार प्रतिमाह रूपए पेंशन के रूप में प्राप्त होगी।
योजना के संचालन के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम को अधिकृत किया गया है। योजना के लिए इच्छुक श्रमिक योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (कियोस्क) पर जाकर अपना नामांकन करा सकते हैं। नामांकन के समय श्रमिक को आधार कार्ड एवं बैंक खाता नंबर अनिवार्य रूप से देना होगा। प्रीमियम की प्रथम किश्त श्रमिक के आयु वर्ग के अनुसार 55 से 200 रूपये कॉमन सर्विस सेंटर में नगद जमा की जाएगी।
———–7
23 एकल समूह के लिए आरक्षित मूल्य पर आवेदन आमंत्रित
सतना 18 फरवरी 2024/मध्यप्रदेश शासन की वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी नीति अनुसार सतना एवं मैहर जिले की वर्ष 2023-24 में संचालित मदिरा दुकानों में परिगणित वार्षिक आधार मूल्य से 15 प्रतिशत की वृद्धि कर वर्ष 2024-25 के लिए आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है। सतना और मैहर जिले में वर्ष 2024-25 की अवधि के लिए 23 एकल समूह की दुकानों के नवीनीकरण के आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि ऐसे एकल समूहों पर अन्य इच्छुक पात्र आवेदकों से निर्धारित आरक्षित मूल्य पर लॉटरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नवीनीकरण की आवेदन पत्र रहित मदिरा दुकानों के एकल समूहों के लिए जिला आबकारी कार्यालय सतना से 19 फरवरी को 10 बजे से 22 फरवरी की शाम 5ः30 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त किये जा सकेंगे। इच्छुक पात्र आवेदक 22 फरवरी की शाम 6 बजे तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। जिला समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों को 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे परीक्षण एवं खोलने की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। लॉटरी आवेदन पत्र का मूल्य प्रति समूह 30 हजार रूपये रखा गया है।
————–8
सफलता की कहानी
जल जीवन मिशन योजना से घर में नल का जल पहुंच जाने से खुश है आरती
सतना 18 फरवरी 2024/सतना जिले की जनपद पंचायत सोहावल के ग्राम कोठरा निवासी आरती डोहर घर में नल से शुद्ध जल पहुंचने पर बेहद खुश और उत्साहित है। आरती ने बताया कि पहले पानी के लिए गांव वालों को मीलों दूर जाना पड़ता था। गर्मी के सीजन में पानी की समस्या और बढ़ जाती थी। इससे उनका पूरा समय पानी लाने में ही बीत जाता था। घर के बाकी काम प्रभावित होते थे। लेकिन जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव में पाइप लाइन बिछाकर बोर के माध्यम से घर-घर नल से जल पहुंच जाने पर हमारी समस्यायें दूर हो गई है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत कोठरा में जल जीवन मिशन अंतर्गत पाइप लाइन से पानी की सप्लाई कर घरों में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। आरती सहित गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या दूर होने पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया।
———–9

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!