ताज़ा ख़बरेंदेश

फावड़े से वार कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस छानबीन में जुटी, आरोपी फरार।

दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप।

पीलीभीत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला गजरौला थाना क्षेत्र के ढेरम मडरिया की है। जहां अनबन के बाद पति ने पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। जिसके बाद महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में बरेली ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस कारण का भी पता लगा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी झांझनलाल का अपनी 35 वर्षीय पत्नी आशा से रविवार तड़के विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने फावड़े से पत्नी पर वार कर दिया। जिसमे वह लहूलुहान हो गई। ससुर बच्चों संग बाहर सो रहे थे। शोर सुनकर ससुर बाहर से अंदर गए।

इसी बीच पति फावड़ा लेकर फरार हो गया। किसी ग्रामीण से सूचना मिलने मायके वाले भी मौके पर पहुंचे।महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते वक्त महिला की मौत हो गई। शव लेकर मायके वाले वापस आए और सूचना पुलिस को दी।

एसओ रूपा बिस्ट ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर,ससुर का कहना है कि पति मानसिक रूप से बीमार है। बरेली के एक अस्पताल से उसका इलाज भी चल रहा है। दो माह पहले भी उसने महिला को चोट पहुंचाई थी। उन्हीं टांकों में अब वार कर दिया , जिसमे जान चली गई।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!