Uncategorizedताज़ा ख़बरें
Trending

गांव चलो अभियान से मिली भाजपा संगठन को मजबूती – प्रवीण दुबे

सुकतरा ग्राम में संपन्न हुआ अभियान 

रवि चक्रवती केवलारी 

सिवनी/केवलारी – लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में बीजेपी के गांव चलो अभियान का आगाज कर चुकी है। जिसके तहत पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे के लिए किसी भी एक गांव में प्रवास पर रह कर लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।

केवलारी में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण दुबे द्वारा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ गांव चलो अभियान कार्यक्रम में भूमिका निभा रहे हैं। दिनांक 11 फरवरी को गांव चलो अभियान के तहत ग्राम पंचायत सुकतरा में प्रवास व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर की।साथ ही आम जनता से मिलकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बूथ कमेटी, स्वच्छता अभियान, बूथों को किस तरह से मजबूत करने पर विचार,वरिष्ठजनों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया गया।

केंद्र सरकार की योजनाओं को गिना रहे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण दुबे ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों में देश में जो विकास कार्य हुए हैं, उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर के जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। गरीब कल्याण के कार्यक्रम, युवा उत्थान के कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, किसानों के विकास और उत्थान देश की सुरक्षा एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य जो इन 10 वर्षों में हुआ है उन सभी उपलब्धियों को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव में प्रवास के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि गांव की वस्तुस्थिति देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव के प्रमुखों के साथ, गांव की वरिष्ठों के साथ, विभिन्न समाजों के प्रमुख के साथ और सभी वर्गों के साथ मिलकर के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष व गांव चलो अभियान सुकतरा ग्राम के प्रभारी प्रवीण दुबे,वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजापा हरिश्चंद्र राजपूत जी, वीरेन्द्र सिंह राजपूत भाजपा मंडल मंत्री केवलारी, दिनेश यादव युवा नेता,संतोष साहू युवा मोर्चा, दीपक मेहरा ,भाजपा कार्यकर्ता,अंगद गजेन्द्र जी भाजपा कार्यकर्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपाथित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!