टीकमगढ़ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

बल्देवगढ।कैलपुरा कंपोजिट शराब दुकान पर बिना रेट सूची के हो रही बिक्री एमआरपी से अधिक दाम वसूल कर उपभोक्ताओं की जीवो पर डाका डाला

बल्देवगढ।कैलपुरा कंपोजिट शराब दुकान पर बिना रेट सूची के हो रही बिक्री एमआरपी से अधिक दाम वसूल कर उपभोक्ताओं की जीवो पर डाका डाला - टीकमगढ़, मध्यप्रदेशकैलपुरा कंपोजिट शराब दुकान पर बिना रेट सूची के हो रही बिक्री, एमआरपी से अधिक दाम वसूलकर उपभोक्ताओं की जेबों पर डाका

*स्थान:* कैलपुरा / बुढेरा, जिला टीकमगढ

बल्देवगढ। कैलपुरा स्थित कम्पोजिट अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकान पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दुकान पर रेट सूची छाप के बगैर ही शराब का विक्रय किया जा रहा है। रेट सूची नहीं होने का फायदा उठाकर दुकान संचालक मनमानी कर रहे हैं।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि दुकान पर एमआरपी रेट से अधिक दामों पर शराब का वितरण किया जा रहा है। तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूलकर उपभोक्ताओं की जेबों पर सीधा डाका डाला जा रहा है। रेट पूछने पर ग्राहकों को सही जानकारी नहीं दी जाती, विरोध करने पर बहस की जाती है।

इतना ही नहीं, सूत्रों के अनुसार इस दुकान से गांव-गांव अवैध शराब की खेप भी भेजी जा रही है। गांवों में अवैध रूप से शराब पहुंचने से गांव का माहौल बिगड़ रहा है और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि आबकारी विभाग की टीम तत्काल दुकान का औचक निरीक्षण करे। रेट सूची नहीं लगाने, ओवर रेट वसूली और गांव-गांव अवैध सप्लाई की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से शिकायत लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के पास जाएंगे

> कैलपुरा कंपोजिट शराब दुकान पर बिना रेट सूची के शराब बिक्री, एमआरपी से अधिक दाम वसूलकर उपभोक्ताओं की जेबों पर डाका। गांव-गांव अवैध खेप भेजने का भी आरोप। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से जांच की मांग की।
जिम्मेदारों की कार्प्रयप्रणाली पर उठ रहे सवालों में।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!