
*कार्तिक माह की भक्ति – ठाकुर जी के लिए व्रत, भजन और नृत्य*
कार्तिक माह में महिलाओं की भक्ति देखते ही बनती है। सुबह-शाम ठाकुर जी के लिए व्रत रखती हैं, तुलसी पूजा करती हैं, दीपदान करती हैं और नित्य भजन-कीर्तन के साथ नाच-गाकर ठाकुर जी को रिझाती हैं।
गांव-गांव में मंदिरों में महिलाओं का समूह एकत्र होकर कार्तिक कथा सुनता है, भजन गाता है और ठाकुर जी के सामने भाव-विभोर होकर नृत्य करता है। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, जो भक्ति, संस्कार और आपसी प्रेम को जोड़ती है।
महिलाओं का कहना है कि कार्तिक माह में ठाकुर जी की भक्ति करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली आती है।













