टीकमगढ़ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

आयकर एवं टीडीएस प्रावधानों की जानकारी के लिए 22 सितंबर को आउट रीच। जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आयकर एवं टीडीएस प्रावधानों की जानकारी के लिए 22 सितंबर को आउट रीच। जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - टीकमगढ़, मध्यप्रदेश*आयकर एवं टीडीएस प्रावधानों की जानकारी के लिए 22 सितम्बर को आउटरीच/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

टीकमगढ़ 18/09/2026
भारत सरकार के निर्देशानुसार आयकर विभाग एवं आयकर अधिकारी ग्वालियर द्वारा आयकर अधिनियम के प्रावधानों व टीडीएस से संबंधित विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितम्बर 2026 को अपराह्न 02:00 बजे संयुक्त भवन कलेक्ट्रेट कार्यालय टीकमगढ़ के सभा कक्ष (मीटिंग हॉल) में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) द्वारा टीडीएस कटौती, उसे जमा करने तथा ई-फाइलिंग के दौरान होने वाली व्यावहारिक त्रुटियों को सुधारना है। ताकि प्रक्रियात्मक कमियों के कारण उत्पन्न अनावश्यक टीडीएस मांग एवं शिकायतों (Grievances) के त्वरित निराकरण हेतु मार्गदर्शन और समाधान प्रदान किया जा सके।
टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों तथा कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 22 सितम्बर को अपने संबंधित लेखा लिपिक के साथ नियत समय पर मीटिंग हॉल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।
सभी संबंधित कार्यालय प्रमुखों व अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे इस आउटरीच सह जागरूकता कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!