
रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण हादसा: बदवार में बस और बल्कर की आमने-सामने टक्कर, कई लोगों की मौत, दर्जनों घायल*
रीवा-सीधी नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गुढ़ थाना क्षेत्र के *ग्राम बदवार स्टैंड* के पास रीवा से सीधी जा रही *पवन एक्सप्रेस ट्रेवल्स* की यात्री बस और तेज रफ्तार बल्कर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में लोगों की मौके पर ही मौत* हो गई है, यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दर्जनभर से अधिक मौतों की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
*सांसद राजेश मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे*
हादसे की सूचना मिलते ही *सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा* घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा –
> “रीवा-सीधी हाईवे पर ग्राम बदवार में बस और बल्कर की भीषण टक्कर में कई लोगों के आकस्मिक निधन एवं कई यात्रियों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मैं घटनास्थल पर मौजूद हूं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मैंने चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
मौके पर गुढ़ थाना पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा राहत-बचाव कार्य जारी है। घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। क्रेन की मदद से बस के मलबे में दबे यात्रियों को निकाला जा रहा है।
बारिश और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में थोड़ी परेशानी आ रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
- *#RewaSidhiAccident #Badwar #PawanExpress #RajeshMishra* #rewa Dr. Rajesh Mishra

