ताज़ा ख़बरें

टीकमगढ़ के मबई गांव में डां. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने टीकमगढ़ जतारा मार्ग पर चक्का जाम लगा दिया

टीकमगढ़ के मबई गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने टीकमगढ़-जतारा रोड पर जाम लगा दिया।

 

आखिर भारत देश में भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर आसामाजिक तत्वों हमला अपमानजनक टिप्पणी और करतूत सामने आ रही है । प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए

 

ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमा लगाने की मांग की। महिलाएं प्रतिमा स्थल के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गईं।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के समझाने के बावजूद लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। बाद में, एसडीओपी राहुल कटरे और एसडीएम संस्कृति लिटोरिया ने लोगों से बातचीत कर मामला शांत कराया और सड़क से जाम खुलवाया।CCTV फुटेज में दिखा था आरोपी

 

दरअसल, डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को रविवार देर रात खंडित किया गया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया, जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई।

 

फुटेज में एक युवक बाइक से आकर पत्थर से डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का चेहरा बिगाड़ता दिख रहा है। उसके साथ एक अन्य युवक बाइक लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए।

 

सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को खंडित देखा, तो उन्होंने देहात थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने खंडित प्रतिमा की जगह जिला प्रशासन द्वारा नई प्रतिमा लगाने की भी मांग की।

 

जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा

 

एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसडीएम ने धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया कि शासन के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।

 

इस दौरान करीब 1 घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा, जिससे टीकमगढ़ से जतारा, मऊरानीपुर और जतारा से टीकमगढ़ आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!