Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

स्वतंत्रता दिवस पर आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के बीच मनाव युवा मिशन ने जगाई देशभक्ति की अलख

 

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी संगठन मनाव युवा मिशन द्वारा आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के साथ देशभक्ति एवं जागरूकता से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना रहा।

oplus_0

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ देशभक्ति के गीत गाए गए। चित्रकार पारसमणि ने बच्चों के साथ मिलकर रंगोली बनाई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम के समय संस्था की ओर से बच्चों की बस्ती में प्रोजेक्टर के माध्यम से शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम और देश के महान क्रांतिकारियों के संघर्ष से परिचित कराया गया।

संस्था की ओर से के.एम. भारद्वाज ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच देशभक्ति की भावना को रोशन करना तथा उन्हें देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अपने देश, उसके इतिहास और स्वतंत्रता के महत्व से जोड़ना भी आवश्यक है।

संगठन के सदस्य तृषार वार्ष्णेय ने बच्चों को 15 अगस्त और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास के बारे में जानकारी दी। वहीं तनिष्क कुमार नमा और युगांश गुप्ता ने बच्चों के साथ देशभक्ति के गीतों पर उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चित्रकार पारसमणि, तनिष्क कुमार नमा, युगांश गुप्ता, गोविंद प्रकाश, अनिरुद्ध, हिमांशु कुमार एवं विशाल कुमार कश्यप का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!