ताज़ा ख़बरें

बालोद : नाइट ड्यूटी से लौटे पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

बालोद जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस क्वार्टर में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान हथौद निवासी 35 वर्षीय लीवन भूआर्य के रूप में हुई है। वह पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर तैनात थे। लीवन भूआर्य नाइट ड्यूटी कर सुबह क्वार्टर लौटे थे।

बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी और बच्चे एक शादी समारोह में गए हुए थे। पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और साथी कर्मचारियों से पूछताछ कर कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!