दल्लीराजहरा। पूरे देश में गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने एवं गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मुहिम के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बालोद जिले के दल्ली राजहरा में भी दिनांक 27 अप्रैल, सोमवार को सुबह 10:00 बजे से गौ माता सम्मान समारोह के साथ भव्य विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यह अभियान केंद्र सरकार एवं सभी राज्य सरकारों से भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से गौ माता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान दिलाने की मांग को लेकर चलाया जा रहा है। इसके तहत गौ माता को उचित अनुदान, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध तथा गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की पहल की जा रही है।
यह रैली श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करेगी। कार्यक्रम में सभी धर्मप्रेमियों एवं गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
इस मुहिम से जुड़ने के लिए एक संपर्क नंबर 906777323 भी जारी किया गया है, जिस पर मिस कॉल कर लोग इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं और अपना समर्थन दर्ज करा सकते हैं।
आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस सम्मान समारोह में शामिल होकर गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए एकजुटता का परिचय दें।
!!..निस्वार्थ भाव गौ सेवा समिति दल्ली राजहरा..!!
भूले नहीं याद रखे 27 अप्रैल दिन सोमवार को आप सभी गौ भक्त, गौ प्रेमी इस रैली में शामिल होकर गौ माता सेवा, सुरक्षा, सम्मान दिलाए
जामा मस्जिद दल्ली राजहरा में पढ़ाई गई नमाज़-ए-आशुरा के बाद देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हजारों हाथ
3 days ago
केकड़ी में निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
3 days ago
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
3 days ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
4 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
4 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा छठ पर्व भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण जूलाई 2026 में किया जा रहा है जिसमें काम करने के इच्छुक स्थानीय कलाकार पुरुष महिला लडका लड़की 30.6.26 तक whatsApp 9934969232 पर अपना बायोडाटा भेजें।
7 days ago
टीकमगढ़ हॉस्पिटल रोड़ पर भीषण जाम एम्बुलेंस तड़पती फंसी रही
1 week ago
गोपालगंज बिहार । नये जिला पदाधिकारी ने आज जिले की कमान संभाली