ताज़ा ख़बरें

एसपी मनोहर सिंह की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का पर्दाफाश रु18. 88 लाख का मशरूमा बरामद

टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

 

*SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई:—अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, ₹18.88 लाख का मशरूका बरामद*

 

*पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित 4 विशेष टीमों का मेगा ऑपरेशन:—समन्वित कार्रवाई से चोर गिरोह धराशायी*

 

*रेकी कर सुनसान घरों को बनाते निशाना, अवैध हथियारों के दम पर देते थे वारदात को अंजाम*

 

*सीसीटीवी, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र का सटीक उपयोग:-शातिर गिरोह तक पहुंची पुलिस*

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

 

टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर (चौकी देरी) एवं थाना बम्हौरीकलां क्षेत्र में घटित सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी की दो गंभीर घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है।

 

*घटना-1 (ग्राम छिद्दारी, चौकी देरी)*

 

दिनांक 19.03.2026 को फरियादी बल्दू रैकवार द्वारा थाना खरगापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 15-16 मार्च 2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके घर ग्राम छिद्दारी से सोने-चांदी के जेवरात सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती 1,70,000/-एवं ₹18,000 नगद कुल ₹1,88000 चोरी कर लिए। इस पर थाना खरगापुर में अपराध क्रमांक 82/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

*घटना-2 (ग्राम कुड्याला, चौकी कनेरा)*

दिनांक 20.03.2026 को फरियादी सूरज राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6-7 मार्च 2026 की रात उनके घर ग्राम कुड्याला का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी से सोने-चांदी के कीमती ₹5 लाख जेवरात चोरी कर लिए। इस पर अपराध क्रमांक 41/26 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

 

*वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशन एवं टीम गठन*

 

दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के द्वारा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरगापुर,बमहोरिकला,चौकी प्रभारी देरी,कनेरा के नेतृत्व मे 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर तंत्र ,सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की सहायता से दिनांक 30.03.2026 को 06 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी*

 

1. विवेक उर्फ स्वामी पिता गोवर्धन अहिरवार उम्र 22 साल निवासी धौरा थाना अजनर जिला महोबा (उ.प्र.)

2. ⁠प्रवेंद्र पिता काशी प्रसाद राजपूत उम्र 23 साल निवासी धौरा थाना अजनर जिला महोबा (उ.प्र.)

3. ⁠रोहित पिता स्वामी राजपूत उम्र 23 साल निवासी धौरा थाना अजनर जिला महोबा (उ.प्र.)

4. ⁠ प्रवीण पिता हरिसिंह राजपूत उम्र 21 साल निवासी ग्राम कुल्हेड़ा थाना मझगुवा जिला हमीरपुर (उ.प्र.)

5. ⁠ नरेंद्र उर्फ नंदू बाबा पिता स्व अशोक राजपूत उम्र 28 साल निवासी ग्राम जरौली थाना खरेला जिला महोबा (उ.प्र.)

6. ⁠हिमांशु पिता अखिलेश राजपूत उम्र 20 साल निवासी ग्राम टिकरिया थाना अजनर जिला महोबा (उ.प्र.)

 

उपरोक्त सभी आरोपियों को पुलिस टीमों द्वारा *ईशानगर जिला छतरपुर* से गिरफ्तार किया गया ।

*कुल जप्त मशरूका*

 

दोनों घटनाओं में कुल चोरी गया मशरूका ,*₹6,88,000/- मूल्य* का एवं चोरी में प्रयुक्त एक डिजायर कार कीमती *लगभग ₹5,50000*/- एवं *एक बोलेरो कीमती ₹6,50000*/- *कुल मशरूका कीमती ₹18,88000*/- का बरामद किया गया, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि, वाहन एवं चोरी में प्रयुक्त औजार शामिल हैं।

 

*वारदात का तरीका (Modus Operandi) – पूरी कार्यप्रणाली*

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते थे और नौगांव में किराए के मकान में रह कर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे—

 

* आरोपी पहले कार से ग्रामीण एवं सुनसान क्षेत्रों में घूमकर *रेकी (निगरानी)* करते थे।

* ऐसे मकानों को चिन्हित करते थे—

 

* जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हों

* जो बाहर से संपन्न व बंद दिखाई देते हों

* देर रात (12 बजे से 4 बजे के बीच) वारदात को अंजाम देते थे

* मुख्य गेट या कमरे का ताला *लोहे की रॉड व ग्राइंडर* से तोड़ते थे।

* घर के अंदर प्रवेश कर सीधे अलमारी/लॉकर को निशाना बनाते थे

* कीमती जेवरात एवं नगदी लेकर तुरंत वाहन से फरार हो जाते थे

 

गिरोह के सदस्य आपस में काम बांटकर कार्य करते थे—

 

* कुछ सदस्य बाहर निगरानी रखते थे।

* कुछ सदस्य अंदर घुसकर चोरी करते थे।

 

*अवैध हथियार की जप्ती एवं उपयोगिता*

 

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से दो *315 बोर के अवैध कट्टे एवं कारतूस* भी बरामद किए गए हैं।

 

पूछताछ में सामने आया कि—

 

* आरोपी इन हथियारों को *डराने-धमकाने एवं जरूरत पड़ने पर आत्मरक्षा* के लिए अपने साथ रखते थे

* यदि कोई जाग जाता या विरोध करता, तो हथियार दिखाकर उसे भयभीत कर देते थे

* हथियारों की मौजूदगी से वे वारदात को *बेधड़क एवं तेजी से अंजाम* देते थे।

 

*सराहनीय योगदान*

 

इस उत्कृष्ट कार्यवाही में थाना प्रभारी खरगापुर निरीक्षक अंबर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी बमहोरी कला उप निरीक्षक नीतू खटीक,चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चन्दन शाक्य, चौकी प्रभारी कनेरा उप निरीक्षक आकाश रुशिया,उप .निरी.संदीप सोनी, उप निरीक्षक मयंक नगाइच (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक 273 रहमान खान (साइबर सेल), प्र.आर. अजय यादव, आर. 779 धर्मेन्द्र साहू, आर. रामसिंह यादव, आर. राजकुमार कुशवाहा, एवं थाना बमहोरी कला से प्रआर0 156 शैलेन्द्र, प्रआर0 201 अब्बास,आर0 576 मनोज यादव, आर0 545 अजीत सिंह, आर0 518 जितेन्द्र राजपूत चौकी जेवर आर0 692 अशोक कुशवाहा,, आर0 91 अबध, आर0 334 अनूप की भूमिका सराहनीय रही है।।

 

*पुलिस अधीक्षक* द्वारा सभी टीम सदस्यों को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

 

टीकमगढ़ पुलिस की सक्रियता एवं रणनीतिक कार्रवाई से एक शातिर अंतरजिला चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में भय एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!