राजेश कुमार साहू (संगठन सचिव संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक) ने बताया कि संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक का 6 वा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मेलन 4 अप्रैल एवं 5 अप्रैल 2026 को दल्ली राजहरा में संपन्न होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर होगी । जो की 1979 से लगातार 7 वर्षों तक अखिल भारतीय छात्र संघ (ए आई एस एफ ) की महिला महासचिव और 1999 से 2002 तक राष्ट्रीय भारतीय महिला संघ ( एन एफ आई डब्लू) की महासचिव रही एवं 1994 से 2017 तक एटक की राष्ट्रीय सचिव रही ।
विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश एटक के अध्यक्ष आर डी सी पी राव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश एटक महासचिव कामरेड हरिनाथ सिंह होंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त खदान मजदूर संघ केंद्रीय के अध्यक्ष कामरेड कमलजीत सिंह मान ने बताया कि संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा के तत्वाधान में आयोजित एटक का 6 वा राज्य सम्मेलन में कोल इंडिया की 16 खदानों की प्रतिनिधि , एन एम डी सी, नगर नार स्टील प्लांट, एल्युमिनियम स्टील एम्पलाई यूनियन, भिलाई स्टील प्लांट , नंदिनी माइंस, हीरी माइंस , भारतद्वार माइंस, बालको ,असंगठित क्षेत्र के मजदूर , आंगनबाड़ी मध्यान मध्यान भोजन, निजी औद्योगिक क्षेत्र एवं विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
राज्य स्तरीय सम्मेलन में दो दिवसीय आयोजन होगा । जिसमें प्रथम दिवस शनिवार दिनांक 4 अप्रैल 2026 को संध्या 4 बजे संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक ) से संबंधित सभी ठेका श्रमिक एवं नियमित कर्मचारियों का विशाल बाइक रैली संपन्न होगा एवं रैली के उपरांत विशाल आमसभा होगा । रैली संयुक्त खदान मजदूर संघ( एटक) कार्यालय से निकलकर टाउनशिप घूमते हुए पुराना बाजार जाएगी वहां से मानपुर चौक होते हुए बस स्टैंड से यूनियन कार्यालय वापस आएगी। जहां कार्यालय में आमसभा होगी जिसको एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर संबोधित करेंगी।
5 अप्रैल को संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक के विभिन्न क्षेत्र से आए हुए प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स ) का अधिवेशन होगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए श्रीनिवास लू,प्रीतम पटेल, ओम प्रकाश शर्मा, हंस कुमार,कुलदीप सिंह, मसलेऊदीन ,राजकिशोर मोहंती, उमेश पटेल ,विवेकानंद दत्त, शिवकुमार, हेमंत कुमार, माधव, राकेश शर्मा, वासु,रंजीत सिंह, आरके सिन्हा,नवीन,चांद शेख,सोहेल, सुंदर, शेखर कावले, चंद्रभान, दिनेश कुमार, विष्णु साहू,आकाश कुमार, कृष्णमूर्ति, राधेश्याम, आर बी सिंह, राजीक खान, आर पी बघेल, यशपाल अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं
जामा मस्जिद दल्ली राजहरा में पढ़ाई गई नमाज़-ए-आशुरा के बाद देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हजारों हाथ
3 days ago
केकड़ी में निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
3 days ago
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
3 days ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
4 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
4 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा छठ पर्व भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण जूलाई 2026 में किया जा रहा है जिसमें काम करने के इच्छुक स्थानीय कलाकार पुरुष महिला लडका लड़की 30.6.26 तक whatsApp 9934969232 पर अपना बायोडाटा भेजें।
7 days ago
टीकमगढ़ हॉस्पिटल रोड़ पर भीषण जाम एम्बुलेंस तड़पती फंसी रही
7 days ago
गोपालगंज बिहार । नये जिला पदाधिकारी ने आज जिले की कमान संभाली