ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में रामनवमी पर्व पर शहर विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया

Tikamgarh district’s reporter Suresh Kumar Chaudhari

 

*SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में रामनवमी पर्व पर शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू*

 

*रामनवमी पर शहर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन:—जुलूस मार्गों पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्गों से होगा आवागमन*

 

*पुलिस अधीक्षक की अपील:—सुरक्षित त्योहार के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें*

*रामनवमी पर्व पर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था के विशेष प्रबंध, पुलिस द्वारा रूट चार्ट जारी*

 

रामनवमी के पावन अवसर पर टीकमगढ़ शहर में निकलने वाले जुलूस एवं शोभायात्राओं के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर के प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी स्तर के अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपूर्ण शहर में सघन गश्त एवं निगरानी की जा रही है।

 

*रूट चार्ट अनुसार विस्तृत ट्रैफिक व्यवस्था*

 

जारी रूट चार्ट के अनुसार शहर में जुलूस मार्ग (लाल तीर) एवं आमजन हेतु वैकल्पिक मार्ग (हरे तीर) निर्धारित किए गए हैं—

 

*जुलूस मार्ग (प्रतिबंधित क्षेत्र)*

 

* नजरबाग मंदिर (कार्यक्रम स्थल)➡️ कोतवाली ➡️ सेल सागर ➡️ मिश्रा तिराहा ➡️ लुकमान चौराहा ➡️ जवाहर चौक ➡️ पुरानी नगर पालिका ➡️sdop office ➡️ जेठा चौराहा ➡️ सुभाष बुक डिपो ➡️ sbi चौराहा ➡️ गांधी चौराहा ➡️ नज़र बाग़ पर समापन होगा

 

*अतः जुलूस के दौरान जुलूस के रास्ते पर यातायात अधिक धीमा होने की संभावना है आम जनता से अपील की जाती है कि वह अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें*

 

 

उपरोक्त मार्गों पर जुलूस के दौरान *सामान्य वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा*

 

*वैकल्पिक मार्ग (आम जनता हेतु)*

 

* *झांसी रोड – से राजमहल जाने वाले वाहन गिरी गृहस्थी डोंगा रोड का उपयोग कर सकते हैं*

* अस्पताल तिराहा ➡️ अंबेडकर तिराहा ➡️ जै स्तंभ ➡️ पुराना बस स्टैंड ➡️ घंटा घर ➡️ चित्र गुप्त मंदिर ➡️ ताल दरवाजा के रास्ते हल्के वाहनों का आवागमन सामान्य रहने की संभावना है

*

सभी सामान्य वाहन चालकों को *हरे तीर वाले मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है*

 

*विशेष ट्रैफिक नियंत्रण क्षेत्र*

 

निम्न स्थानों पर विशेष यातायात प्रबंधन एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी—

 

* गांधी चौराहा

* जय स्तंभ

* नजरबाग मंदिर क्षेत्र

* पुराना बस स्टैंड

* एसबीआई चौराहा

* नगर भवन एवं कोतवाली क्षेत्र

 

इन क्षेत्रों में भीड़ अधिक होने के कारण *वाहनों की आवाजाही नियंत्रित एवं आवश्यकता अनुसार रोकी जाएगी*

 

*वन-वे (एकतरफा) व्यवस्था*

 

* कोतवाली से नगर भवन एवं बुक डिपो क्षेत्र में

* एसडीओपी ऑफिस से नगर पालिका मार्ग

* जय स्तंभ से अम्बेडकर चौराहा की ओर

यातायात को सुचारू बनाए रखने हेतु इन मार्गों पर *अस्थायी एकतरफा व्यवस्था लागू रहेगी*

 

*सुरक्षा व्यवस्था*

 

* जुलूस मार्गों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात

* संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी

* सीसीटीवी एवं तकनीकी माध्यमों से मॉनिटरिंग

* भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष प्रबंध

 

*आमजन हेतु अपील*

 

* निर्धारित रूट चार्ट का पालन करें

* अनावश्यक रूप से जुलूस मार्गों पर वाहन न लाएं

* ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें

* किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

* अफवाहों से बचें एवं शांति बनाए रखें

 

*पुलिस अधीक्षक का संदेश*

 

“त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों के सहयोग से ही रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सकता है।”

 

*टीकमगढ़ पुलिस — सुरक्षा, सेवा और सहयोग का संकल्प*

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!