हर वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे मनाए जाने का उद्देश्य समाज में फैली 6 रोग के प्रति हीन भावना को रोकना एवं टीवी से कैसे बचा जा सकता है के बारे में जानकारी फैलाना। जानकारी की इसी कड़ी में दिनांक 25 मार्च 2026 को शहीद अस्पताल के द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों पर जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीवी के प्रति समाज में पहले अंधविश्वास एवं जानकारी की कमी को दर्शाया गया एवं यह भी दर्शाया गया कि हम कैसे एक दूसरे की मदद करके टीवी को रोक सकते हैं आज देश भर में टीवी मुक्त भारत की बात कही जा रही है टीवी मुक्त भारत तभी हो सकता है जब जब टीवी मुक्त गांव बनाया जा सके।
शहीद अस्पताल के द्वारा प्रदर्शित किए गए नुक्कड़ नाटक में एक व्यक्ति जो टीवी बीमार से ग्रसित है लोग उनसे कैसे व्यवहार करते हैं उनकी कैसे आलोचना की जाती है लोग उनसे कैसे दूर हो जाते हैं इसका वर्णन किया गया था। टीवी होने के कारण एक एक इंसान को किन-किन कठिनाइयों से जूझना पड़ता है चाहे वह कार्य के क्षेत्र में हो या घर एवं आसपास के वातावरण में हो सब उनसे दूरी बना लेते हैं जबकि टीवी बीमारी के समय लोगों को टीवी मरीज के साथ में भेदभाव ना करके उनके साथ देना चाहिए और उनको मानसिक संबल प्रदान किया जाना चाहिए जिसे वह टीवी मुक्त होने के लिए अपनी लड़ाई लड़ सके। टीवी होने के कारण टीवी से ग्रसित मरीज बहुत कमजोर हो जाता है और वह कोई काम नहीं कर पाता जिस घर की रोजी-रोटी एवं अन्य चीजों पर भी फर्क पड़ता है। पैसों की कमी के कारण पीड़ित व्यक्ति बेग गुनिया के चक्कर में पड़ जाता है जिसके कारण उसे सही रखरखाव एवं दवाइयां सही समय पर नहीं मिलती जो कि उसके स्वास्थ्य पर और बुरा प्रभाव डालता है। अतः हम सबका यह सामाजिक दायित्व है कि अगर हमारे आसपास कोई टीवी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति है तो हम उसे भेदभाव ना करके उन्हें टीवी के संबंध में उचित जानकारी देकर इलाज के लिए प्रेरित किया जाए।
यह नुक्कड़ नाटक नगर के मुख्य चौराहा शहीद वीर नारायण सिंह चौक वार्ड नंबर 10, शाहिद शंकर गुहा नियोगी चौक बस स्टैंड, एवं जैन भवन चौक में दिखाया गया एवं इसी के साथ टीवी सप्ताह का समापन हुआ।
किंतु यह सिर्फ टीवी सप्ताह का समापन है टीवी बीमारी का नहीं इसलिए टीवी बीमारी से लड़ने के लिए हम सभी नागरिकों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा ताकि हमारे देश से और पूरे विश्व से टीवी बीमारी को हटाया जा सके। टीवी बीमारी से लड़ने में शहीद अस्पताल सदैव तत्पर है।
टीवी की दवाइयां सभी स्वास्थ्य केंटो में उपलब्ध है एवं टीवी से बचने के लिए शासन स्तर पर भी अनेक प्रयास किया जा रहे हैं जिसमें मरीज को हर महीने ₹1000 उनके पौष्टिक आहार के लिए प्रदान किए जाते हैं जो कि आपके खाते में हर महीने आते हैं।
कार्यक्रम में शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैबाल जाना ने टीवी के बारे में लोगों को आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के डायरेक्टर डॉ. वेद, अस्पताल के चिकित्सकगण डॉक्टर प्रिया, डॉ प्रीति, डॉ नमन, डॉ. टेसा, डॉ ऋतिक, डॉ दीपांकर, डॉ उमेश, शहीद अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मी श्री जग्गू राम साहू श्री धनीराम मेश्राम श्री बिहारी लाल जी ठाकुर, श्री शैलेश बम्बोडे, श्री दिलीप यादव, श्री एवल ठाकुर, श्री ज्वेल साह, श्री लल्लन साहू ,कांतिलाल बघेल जी एवं शहीद अस्पताल के ट्रेनिंग सिस्टर उपस्थित थे।
गांधी चौक वार्ड क्र.20 पार्षद रोशन पटेल ने 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो निषेध दवा
3 days ago
टीकमगढ़ शनिवार कांग्रेस शाम ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और उज्जैन जमीन घोटाला के विरोध प्रदर्शन
4 days ago
जामा मस्जिद दल्ली राजहरा में पढ़ाई गई नमाज़-ए-आशुरा के बाद देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हजारों हाथ
4 days ago
केकड़ी में निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
4 days ago
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
4 days ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
5 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
6 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा छठ पर्व भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण जूलाई 2026 में किया जा रहा है जिसमें काम करने के इच्छुक स्थानीय कलाकार पुरुष महिला लडका लड़की 30.6.26 तक whatsApp 9934969232 पर अपना बायोडाटा भेजें।