जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ 
SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में धार्मिक स्थलों पर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश — बमहोरी कला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की गिरफ्तारी
चोरी गए मंदिर के घंटे, मुकुट एवं वाहन सहित ₹1.72 लाख का मशरूका बरामद
संवेदनशील पुलिसिंग का परिणाम — आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
सराहनीय सफलता पर पुलिस टीम को मिलेगा नगद पुरस्कार — पुलिस अधीक्षक की घोषणा
जिले में चोरी की घटनाओं, विशेषकर धार्मिक स्थलों पर हुई वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी घटनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा चोरी गए मशरूका की बरामदगी की जाए।
इसी क्रम में दिनांक 14.11.2025 को फरियादी राजेश कुमार पिता धनीराम पाठक, उम्र 63 वर्ष निवासी बहरोलीकला द्वारा अपने खेत पर स्थित हनुमान मंदिर से 14 पीतल के घण्टे एवं हनुमान जी का चांदी का मुकुट अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उक्त रिपोर्ट पर थाना बहरोलीकला में अपराध क्रमांक 255/25 धारा 331(3), 305(डी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार थाना जतारा में मंदिर से 5 पीतल के घण्टे चोरी होने के मामले में अपराध क्रमांक 13/26 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस टीम का गठन
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम कुशवाह एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना बहरोलीकला प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
मुखबिर एवं तकनीकी सहायता से मिली सफलता
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। संदेह के आधार पर दबिश देकर आरोपी इसराज उर्फ अप्पा, अरवाज उर्फ जिन्नात तथा करण उर्फ कमलेश निवासीगण मऊरानीपुर जिला झांसी (उ.प्र.) को हिरासत में लिया गया।
गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके आधार पर उनके कब्जे से—
* 14 पीतल के घण्टे (कीमत लगभग ₹45,000)
* चांदी का मुकुट (कीमत लगभग ₹15,000)
* घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹60,000)
* स्कूटी (कीमत लगभग ₹50,000)
* लोहे का कटर (कीमत लगभग ₹2,000)
* गैस गन एवं अन्य सामग्री (कीमत लगभग ₹500)
कुल लगभग ₹1,72,500/- मूल्य का माल मशरूका विधिवत बरामद किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने इस सराहनीय एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में उनि नीतू खटीक (थाना प्रभारी बहरोलीकला), उनि आकाश सिसिया, उनि एन.एस. ठाकुर, सउनि हरिशंकर सिंह, प्रआर. 48 मनोज मिश्रा, प्रआर. 201 अब्बास अली, प्रआर. 338 राजीव मिश्रा, प्रआर. 141 अमर चन्द्र, आर. 604 जयकांत, आर. 43 मनोज, आर. 416 कृष्ण कुमार, आर. 390 हरगोविन्द, आर. 549 संगम, आर. 146 रामनारायण, मआर. 474 अंजली एवं मआर. 496 आरती की विशेष भूमिका रही।
जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
टीकमगढ़ पुलिस — सतर्कता, संवेदनशीलता और प्रभावी कार्रवाई के साथ जनसुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता

टीकमगढ़ पुलिस — सतर्कता, संवेदनशीलता और प्रभावी कार्रवाई के साथ जनसुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध।