ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के मार्गदर्शन में ई, विवेचना प्रशिक्षण से विवेचना अधिकारियों की दक्षता में वृद्धि हेतु जिले के 14 थानो से 15 विवेचना अधिकारियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

 

*पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में ई-विवेचना प्रशिक्षण से विवेचना अधिकारियों की दक्षता में वृद्धि हेतु जिले के 14 थानों से 15 विवेचना अधिकारियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण*

 

*प्रदेश में सीसीटीएनएस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाने की दिशा में टीकमगढ़ पुलिस के प्रयास*

 

*निरंतर कार्यशालाओं व तकनीकी प्रशिक्षण से सीसीटीएनएस में प्रदेश में टीकमगढ़ पुलिस की 4th स्थान पर मजबूत स्थिति*

 

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के मार्गदर्शन में जिले में विवेचना कार्य को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ई-विवेचना (e-Investigation) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी 14 थानों से चयनित 15 विवेचना अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ई-विवेचना प्रणाली के माध्यम से प्रकरणों के पंजीयन, केस डायरी लेखन, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, दस्तावेजों के अपलोड, प्रकरण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग तथा न्यायालयीन कार्यवाही से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

प्रशिक्षण के दौरान सीसीटीएनएस प्रभारी सुनील प्रजापति एवं प्र.आर. रत्नेश बेडिया द्वारा शैक्षणिक एवं प्रायोगिक अभ्यास (Practical Training) के माध्यम से अधिकारियों को ई-विवेचना पोर्टल पर कार्य करने की प्रक्रिया समझाई गई, जिससे वे भविष्य में प्रकरणों के अनुसंधान को तकनीकी रूप से अधिक सटीक, त्वरित एवं व्यवस्थित तरीके से संपादित कर सकें।

 

👉 इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विवेचना अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित अनुसंधान प्रणाली पुलिस कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को ई-विवेचना प्रणाली का अधिकाधिक उपयोग करने, स्वयं अध्ययन कर तकनीकी दक्षता विकसित करने तथा विवेचना कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया।

 

👉 *पुलिस अधीक्षक* ने यह भी निर्देशित किया कि सभी विवेचना अधिकारी प्रकरणों में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों का समुचित संकलन एवं विश्लेषण करें, जिससे अपराधियों के विरुद्ध सशक्त साक्ष्य प्रस्तुत कर न्यायालय में दोष सिद्धि दर (Conviction Rate) को बढ़ाया जा सके।

 

*सीसीटीएनएस रैंकिंग में सुधार के लिए टीकमगढ़ पुलिस के सतत प्रयास*

 

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन कर पुलिस कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का परिणाम है कि वर्तमान में टीकमगढ़ जिला *सीसीटीएनएस रैंकिंग में प्रदेश में चौथे स्थान* पर बना हुआ है।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता और ई-विवेचना प्रणाली के प्रभावी उपयोग के माध्यम से टीकमगढ़ जिले को *सीसीटीएनएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान* पर लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विवेचना अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग के प्रति जागरूक एवं दक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे जिले में अनुसंधान कार्य की गुणवत्ता में सुधार आएगा और न्यायिक प्रक्रिया को भी गति मिलेगी।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!