जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिलेभर में सघन कॉम्बिंग अभियान*
*अपराध नियंत्रण की बड़ी कार्रवाई :—61 हिस्ट्रीशीटर, 98 निगरानी बदमाश और 12 जेल रिहा अपराधियों की सघन जांच*
*न्यायिक प्रक्रिया को मिली गति :— 15 गिरफ्तारी वारंट, 07 स्थायी वारंट, 180 जमानती वारंट और 232 समंस तामील*
*अवैध गतिविधियों पर पुलिस का सख्त प्रहार :—41 आबकारी प्रकरण सहित 42 प्रकरण दर्ज*
*48 घंटे का व्यापक सुरक्षा अभियान :—14 थाना क्षेत्र, 09 चौकियाँ और 371 पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी*
*आगामी त्योहारों के दौरान* जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में *दिनांक 07 मार्च 2026 से 08 मार्च 2026 तक जिलेभर में दो दिवसीय विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान* संचालित किया गया।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, न्यायालयीन प्रक्रियाओं को गति देना तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
*जिलेभर में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी*
अभियान के अंतर्गत जिले के सभी *14 थाना क्षेत्रों एवं 09 पुलिस चौकियों* में व्यापक स्तर पर पुलिस बल की तैनाती की गई। अभियान में *371 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी* सक्रिय रूप से शामिल रहे।
पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर सघन जांच एवं गश्त की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभियान की सतत मॉनिटरिंग की गई, जिससे अभियान प्रभावी एवं परिणामोन्मुख रहा।
*वारंट एवं समंस की प्रभावी तामीली से न्यायिक प्रक्रिया को मिली गति*
अभियान के दौरान न्यायालयीन कार्यवाही से बच रहे आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए—
*15 गिरफ्तारी वारंट*
*07 स्थायी वारंट*
*180 जमानती वारंट*
*232 समंस*
तामील किए गए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया।
*हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों की सघन समीक्षा*
अभियान के दौरान अपराध प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए—
*61 हिस्ट्रीशीटर*
*98 निगरानी/गुंडा बदमाश*
*12 जेल से रिहा अपराधियों*
की गतिविधियों की विस्तृत जांच एवं समीक्षा की गई, ताकि संभावित अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।
*अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई*
अवैध शराब के विरुद्ध विशेष कार्रवाई करते हुए *आबकारी अधिनियम के तहत 41 प्रकरण* तथा *01 अन्य प्रकरण* दर्ज किए गए। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
*यातायात अनुशासन के लिए जागरूकता एवं चालानी कार्रवाई*
अभियान के दौरान *355 वाहनों की जांच* की गई, जिसमें—
*97 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही*
*₹46,306/- समन शुल्क वसूला गया*
इस कार्यवाही का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना तथा नागरिकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
*त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस सतर्क*
*पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* ने बताया कि आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। इसके लिए नियमित गश्त, सघन जांच एवं विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
टीकमगढ़ पुलिस आमजन के सहयोग से जिले में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द का वातावरण बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।