Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

देवरिया उत्तरप्रदेश डीएम Divyamittalने सीएम कैश बोर्ड पर योजनाओं की समीक्षा की दिए जरूरी निर्देश। देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

डीएम Divya Mittal ने सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी निर्देश

देवरिया उत्तरप्रदेेश

देवरिया.उत्तरप्रदेश। दि व्या मित्तल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यक्रमों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक बुधवार को हुईं.

इसमें विभागवार कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई.

डीएम ने योजनाओं की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने तथा शत-प्रतिशत कार्य संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

DM ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से किया जाए.

इससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विभागों की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है, इसलिए सभी विभाग अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं आंकड़े समय से अपलोड करना सुनिश्चित करें.

जिससे वास्तविक स्थिति परिलक्षित हो सके और जनपद की रैंकिंग में सुधार हो

डीएम ने कहा कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी.

अगर लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई होगी.

साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!