ताज़ा ख़बरें

मतदाता का मतदान करने का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है कलेक्टर विवेक श्रोतिय एवं जिला निर्वाचनअधिकारी

जिला रिपोर्टर। देश 24/7 लाइव डिजिटल

सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़।

*मतदाता का, मतदान करने का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय*

*युवा मतदाताओं को किये गये इपिक कार्ड वितरित*

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्थानीय उत्सव भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित*

*टीकमगढ़, 25 जनवदी 2026/* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय के मुख्य आतिथ्य में आज स्थानीय उत्सव भवन में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत निर्वाचन आयोग श्री ज्ञानेश कुमार जी के राष्ट्रीय मतदाता दिवस संदेश का प्रसारण किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री श्रोत्रिय ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि मतदाता का अधिकार सबसे बङा अधिकार है। उन्होंने कहा कि विश्व केसबसे बड़े लोकतंत्र में भारत निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण स्थान है। क्योंकि हमारे वोट की ताकत ही हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य में संलग्न सभी विभागों का महत्वपूर्ण योगदान है।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पूरी शुद्धता के साथ एसआईआर कार्य को पूर्ण करेंगे। उन्होंने एसआईआर कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही जिले के सभी मतदाता तथा युवा मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
तत्पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री श्रोत्रिय ने जिले के युवा मतदाता कुं. मौसम, छोटू यादव, मनीषा राजपूत, अंकित यादव को इपिक कार्ड वितरित किये। ये युवा मतदाता आगामी चुनाव में अपना प्रथम मतदान करेंगे। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कला पथक दल द्वारा मतदाता गीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर निर्वाचन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी तथा बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएस चौहान, तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर, सीएमओ टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारीगण एवं जिले के नवीन तथा अन्य मतदाता उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!