
केकड़ी- आगामी 1 फरवरी 2026, रविवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर रेगर समाज द्वारा समाज के निर्धन परिवारों के 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा।
विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संचालन कमेटी का गठन किया गया तथा सेठ दुर्गा लाल कांसोटिया को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया।
आयोजन समिति में पारसमल कांसोटिया, माधुलाल कांसोटिया, दयाशंकर बासीवाल, लोकेश कांसोटिया, मीडिया प्रभारी महावीर कांसोटिया, प्रवीण कांसोटिया, मोहनलाल कांसोटिया, कैलाश उच्चैनिया, राधेश्याम कांसोटिया, रणजीत आरेटिया, धनरूप गढ़वाल, रतनलाल रेगर, घनश्याम कांसोटिया, भागचंद कांसोटिया, मथुरालाल हिंनोनिया और गजानंद कांसोटिया को पदाधिकारी नियुक्त किया गया।
आयोजन समिति ने विवाह सम्मेलन को सफल बनाने विवाह योग्य दूल्हा-दुल्हन की नामांकन राशि दोनों पक्षों से 1100-1100 रुपये निर्धारित की गई है।
इसके साथ ही विवाह सम्मेलन में बिंदोरी के दौरान डीजे के दुष्प्रभाव को देखते हुए सर्वसम्मति से बैंड-बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकालकर आयोजन स्थल तक पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया तथा तोरण, फेरे, अतिथि सत्कार व सामूहिक भोजन सहित सभी मुख्य कार्यक्रम एक ही स्थान पर आयोजित होंगे।
नरेन्द्र कुमार कासोटियाँ, पत्रकार 8742037162 (केकड़ी, अजमेर)

