Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ उत्तरप्रदेश। कानपुर गैंग रेप केस मे आठ दिन से दरोगा अमित मौर्या फरार. पीड़िता और उसके घर वालों को दे रहा है धमकी।लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

 

कानपुर गैंग रेप केस मे आठ दिन से दरोगा अमित मौर्या फरार। पीड़िता और उसके घर वालो को दे रहा है धमकी ।

लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

कानपुर मे गैंगरेप केस में 8 दिन से दरोगा अमित कुमार फरार है। भले ही पुलिस आरोपी दरोगा को ट्रेस नहीं कर पा रही है, मगर दरोगा लड़की और उसके परिवार पर दबाव बनाने के हथकंडे अपना रहा है।

12 जनवरी को पीड़िता के भाई को एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप मैसेज भेजा गया। इसमें धमकाते हुए लिखा गया-

जिन पर विश्वास करते हो, वहीं छोड़ देंगे… रोना आएगा बाद में… कोई मदद नहीं करेगा तुम्हारी… ऐसी लाइफ जियोगे… शर्म भी नहीं कर पाओगे।

भाई ने ये चैट पुलिस को सौंपी है, जिस नंबर से मैसेज आया है, वो स्विच ऑफ है। कानपुर पुलिस इस नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

कानपुर पुलिस ने दरोगा पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा है, मगर एक भी क्लू जुटा नहीं सकी है। चर्चा है कि डिपार्टमेंट के अंदर के लोग ही दरोगा की मदद कर रहे हैं।

सोमवार सुबह 9:16 से 9:56 के बीच में मेरे वॉट्सऐप नंबर पर छोटू कुशवाह के नाम के युवक के मैसेज आए, जो इस तरह से हैं–

देखो दरोगा जी की नौकरी के साथ मत खेलो, वो गलत नहीं हैं, हम उनको जानते हैं, वो बहुत शरीफ हैं। उनका नाम खराब मत करो। उनकी जमानत हो चुकी है, तुम्हारी कोई 7 जन्मों तक हेल्प नहीं करेगा। दारोगाजी आंखों में आंसू भी न छोड़ेंगे, ऐसी लाइफ जी पाओगे, तुम्हें शर्म नहीं आती। जिन पर विश्वास करते हो, वहीं तुम्हें छोड़ जाएंगे, बाद में रोना आएगा तो रो भी नही पाओगे।

दरोगा अमित कुमार मौर्य और उसके मददगार उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान पीड़िता के भाई ने कहा- आरोपी दरोगा के आजाद घूमने से मेरी बहन दहशत में है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!