Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बिलिंग में रविवार को घायल हुए पायलट की पीजीआई में मौत

विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी में रविवार को घायल हुए पायलट की पी जी आई मे सोमवार देर रात को मौत हो गईl मृतक पायलट की पहचान एस के रूप मे हुई है, उक्त पायलट स्थानीय निवासी था, वो पिछले कई बरसों से पैराग्लाइडिंग गतिविधियों से जुड़ा हुआ था l रविवार को एक टेंडम उड़ान के दौरान मृतक पायलट उनकी मदद कर रहा था, कि अचानक वो पैराग्लाइडर किस चपेट में आ गया, और करीब 35 फिट तक एयर लिफ्ट हो गयाl इसके बाद वह से गिर गया l उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद विवेकानंद हॉस्पिटल पालमपुर में रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी जी आई रेफर कर दिया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई l पिछले पांच दिनों में बिलिंग मे हादसे के दौरान यह दूसरी मौत है, जिससे बीड बिलिंग में शोक की लहर व्याप्त हैl हालांकि प्रशासन यहां पर शुल्क लेता है, लेकिन सुविधा देने में लगातार नाकाम साबित हो रहा है l टेक ऑफ साइड से जहां पायलट उड़ान भरते हैं, वहां पर घास नहीं है, और जगह जगह पत्थर दिख रहे हैंl जो हादसों को न्योता दे रहे हैंl अगर जल्द यहां पर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले समय मे और भी दुर्घटनाएं होने से इनका नहीं की जा सकता है l
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!