
तहसील साहू संघ राजहरा के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित की गई तुलसी पूजा एवं सामुहिक रामायण पाठ ।
राजा खान -रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद
दल्ली राजहारा – तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा से संबंध महिला कर्मा समिति के द्वारा कल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष में महिला कर्मा समिति की संयोजिका उमा साहू एवं परीक्षेत्रीय अध्यक्ष रेखा साहू गांधी चौक के नेतृत्व में समाज के आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा मंदिर में सामूहिक रामायण पाठ एवं तुलसी पूजा किया गया।
संयोजिका उमा साहू ने बताया कि समाज के युवा वर्ग पाश्चात्य देशों के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं।उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए तुलसी पूजा का आयोजन किया गया है ।
वही दामिनी साहू ने बताया कि यह आयोजन , तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीतल साहू के निर्देशानुसार कर्मा मंदिर में तथा नगर के अन्य परिक्षेत्र में भी तुलसी पूजा का आयोजन किया गया था।साहू समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी इस दिन को तुलसी पूजा के रूप में मनाया क्योंकि हिंदू धर्म में तुलसी एक पौधा ना होकर देवी के रूप में पूजा जाता है ।
शीतल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ ने इस आयोजन के लिए सभी को बधाई दिया है ।
कार्यक्रम में कर्मा महिला समिति की संयोजिका उमा साहू संरक्षक दामिनी साहू उपाध्यक्ष महिला तहसील साहू संघ विमला साहू परी क्षेत्रीय अध्यक्ष गांधी चौक श्रीमती रेखा साहू सत्या साहू निर्मला साहू पूर्णिमा साहू लिलेश्वरी साहू भोजेश्वरी साहू खेमिन साहू रेवती साहू गायत्री साहू संगीता साहू मंदिर की पुजारीन सोनबती साहू सुनीता भुनेश्वरी रिया मधु सीमा उर्मिला एवं सामाजिक महिलाएं उपस्थित थी ।
विभिन्न परीक्षेत्रियों में भी तुलसी पूजन किया गया।
*तहसील साहू संघ की तरफ से सभी को तुलसी पूजन दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं*।


