ताज़ा ख़बरें

पोलियो अभियान के आयोजन में पार्षद भूपेंद्र श्रीवास व मीतानिन दीदियों ने वार्ड के बच्चों को प्लस पोलियो की खुराक पिलाई।

दल्ली राजहारा : शास्त्री नगर वार्ड नंबर 21 में हाल ही में आयोजित पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी सक्रियता देखी गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। राजा खान -रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद*

वार्ड क्रमांक 21, दल्ली राजहरा में एक महत्वपूर्ण पोलियो अभियान के आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्षद भूपेंद्र श्रीवास की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व में मीतानिन दीदियों ने वार्ड के बच्चों को * प्लस पोलियो* की खुराक पिलाई।

पार्षद श्रीवास ने इस अवसर पर लोगों को पोलियो से बचाव के प्रति जागरुक किया और कहा कि “पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए बच्चों को नियमित टीके देना बहुत जरूरी है।”_

यहाँ इस अभियान कार्यक्रम मे मीतानिन पूर्णिमा सावलकर व कमलेश्वरी साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही, बड़ी संख्या में वार्डवासी भी उपस्थित रहे, जिससे अभियान को सफल बनाने में मदद मिली।

इस आयोजन ने न केवल बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की, बल्कि पूरे समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी फैलाई।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!