
- सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
गौ सेवको ने मुख्यमंत्री के नाम टीकमगढ़ कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गौ सेवक गौ मैत्री कृत्रिम गर्भधान कार्यकताओं को पंचायत स्तर पर नियुक्त एवं दुग्ध समृध्दि संपर्क अभियान के संबंध में कलेक्ट्रेट में दिया गया ज्ञापन
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य दिया गया है इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य की पूर्ति हेतु पशुपालन एवं डेयरी विभाग को पंचायत स्तर पर सुद्रण करने की आवश्यकता है ग्राम पंचायत स्तर पर मैत्री कार्यकर्ता विभाग के दुग्ध उत्पादन दोगुना करने के लक्ष्य हेतु प्रतिबंधित है। इस दिशा में मैत्री कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत स्तर पर विभागीय गतिविधियों एवं अभियानों जैसे दुग्ध समृध्दि संपर्क अभियान, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बधिया करण, पशुओं में टैगिंग प्राथमिक उपचार अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन मैं विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे है।
परन्तु मैत्री आपका ध्यान केन्द्रित कराना चाहते है पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध समृध्दि संपर्क अभियान में मैत्रियों को 5 रूपये का आश्वसन दिया जा रहा है। जोकि काम एवं समय के हिसाब से बहुत कम है इसलिए हम सभी मैत्री कार्यकर्ता काम करने में असमर्थ है पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को मैत्री कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर एक निश्चित मानदेय दिया जाये। ताकि हमारे परिवार का भरण-पोषण हो सके ताकि हम विभाग का कार्य पूरी लगन मेहनत के साथ कर सकें।
जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष गौ सेवको

वक संच टीकमगढ़

