ताज़ा ख़बरें

चार लेबर कोड लागू करने व 44 श्रम कानून हटाने एवं सेल द्वारा 25% ठेका कार्मियों को हटाने के आदेश का विरोध करते छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राष्ट्रपति महोदया जी के नाम एस डी एम और मुख्य महाप्रबंधक को दिया गया ज्ञापन

दिनांक 03/12/2025 को छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के सभी पदाधिकारि एवं सदस्यों के द्वारा प्रमुख मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन एवं विशाल बाइक रैली निकला गया रैली यूनियन ऑफ़िस( CGRKSS )से लेकर पुराना बाजार से घूमते हुए माइंस ऑफ़िस तक पहुंची वहां पे धरना प्रदर्शन और नारे लगाए गए उसके साथ ही मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया उसके बाद पैदल रैली माइंस ऑफ़िस से एस डी एम आफिस तक निकली गई साथ ही राष्ट्रपति महोदया जी के नाम एस.डी.एम. साहब को भी ज्ञापन सौंपा गया

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

 

 

प्रमुख मुद्दे जो है 44 श्रम कानून के स्थान पर चार लेबर कोड लागू करने एवं सेल द्वारा 25% ठेका कार्मियों को हटाने के आदेश का विरोध किया गया और बताया गया ये लेबर कोड केंद्र द्वारा जबरन लागू कर श्रमिकों को गुलाम बनाने की साजिश किया जा रहा है और ये लेबर कोड बिल उद्योगपतियों के फायदे के लिए बनाया गया है यह ट्रेड यूनियन के अधिकार पर हमला है इसके लागू होते ही श्रमिकों के मौलिक अधिकार स्थाई नौकरी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित होगी इस लेबर कोड का विरोध करते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग किया गया

छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष श्री राजेंद्र बेहरा जी ने कहा हमारे संगठन ने हमेशा श्रमिकों के हित में रहकर अनेकों काम किए चाहे वो नियमित कर्मचारी हो या ठेका श्रमिक हो उनके काम के दरमियान उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आई है तब तब संगठन के साथ मिलकर मुख्य महाप्रबंधक और महाप्रबंधक जैसे अधिकारों तक उनकी समस्याओं को पहुंचा का सभी समस्याओं का समाधान संगठन के द्वारा किया गया है और आगे भी हर एक समस्या का समाधान संगठन के द्वारा किए जाने का आश्वासन दिया

छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ महासचिव कॉमरेड श्री अनिल यादव जी ने संगठन का मतलब समझाते हुए कहा कि सभी लोगों के सार्थक प्रयासों से संगठन की नींव मजबूत होती है और छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ की स्थापना के बाद जितने भी पदाधिकारी और संगठन के सदस्यों के सहयोग मिला जिससे संगठन की नींव मजबूत हुई और आज दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अपना अलग ही वर्चस्व है श्री अनिल यादव जी ने बेरोजगारी की समस्याओं के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि दल्ली राजहरा में बेरोजगारी के चलते यहां की जनसंख्या दिन ब दिन कम होते जा रही है यहां के युवा पीढ़ी को काम न होने करना अपना जीवन यापन करनी के लिए दूसरे जगह में जाने के लिए मजबूर हो गए है उन्होंने सभी आश्वासन दिया कभी भी दल्ली राजहरा में रोजगार का द्वार खुला तो उन बेरोजगारों के विषय में अधिक से अधिक कार्य किया जाएगा उनको रोजगार के लिए शहर छोड़ के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

अजय मिश्रा जी और गौतम बेरा जी ने भी सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न मांगों के लिए आवाज उठाई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा जी महासचिव अनिल यादव जी अजय मिश्रा जी, गौतम बेरा जी,इंद्र कुमार साहू जी,दीपक,मो.नसीम कुरैशी, अमरीक सिंह,श्याम साहू,पवन कुमार, के टी मनोज, सुरेश साहू, सुभाष, वीरेन्द्र मीणा, विशान, चंद्रशेखर,सिराज,विजयभंज और सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!