
भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी, एचडीएफसी बैंक तथा लॉर्ड तिरुपति कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 5 दिसंबर, शुक्रवार को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
रक्तदान शिविर प्रभारी दिनेश वैष्णव ने बताया कि विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 5 दिसंबर को देवगांव गेट के पास, आईसीआईसीआई बैंक के सामने स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है।
रक्तदान महादान
नरेन्द्र कुमार कासोटियाँ, पत्रकार 8742037162 (केकड़ी, अजमेर)

