


जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी बलदेवगढ़ टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
खाद कि किल्लत से मची अफरातफरी चक्का जाम तक करने को मजबूर किसान क्षेत्रीय अधिकारीयों पर आक्रोश।
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ खरगपुर तहसील में खाद कि किल्लत खाद्य नहीं मिलने से किसानों ने किया चक्का जाम। अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया है। अधिकारियों की समझाइश के बाद चक्का जाम बंद किया गया खरगापुर।।
।।। बल्देवगढ़ स्थान मंगल भवन में सैकड़ो की संख्या में किसानों रोज़ लग रहा जमावड़ा दिन प्रतिदिन। खाद की कमी के कारण कृषक आक्रोश अधिकारियों के खिलाफ कुछ चुनिंदा लोगों को खाद दे दिया जाता है जो इमानदारी से दिन भर लाइन में खड़े रहे लोग अपने नंबर का इंतजार करते रहते हैं और शाम होते ही घर लौट जाते हैं कलेक्टर विवेक श्रोतिय के प्यास करने के बावजूद भी किसानों को खाद उपलब्ध समय पर नही हो पा रहा। सुरेश कुमार अहिरवार सूरजपुर एवं घनेंद्र यादव लखेरी ने बताया कि पूरे दिन लाइन में खड़े रहे। नंबर आते-आते शाम हो जाती फिर घर वापस चले जाते हैं यही नाटक रोज़ चल रहा समय पर खेतों की बुवाई जुताई नहीं कर पा रहे प्राइवेट लाइसेंसधारी अपने मनमाने दामों पर खाद्य विक्रय कर रहे हैं किसान पहले से टूटे हुए हैं जिससे पैसों की कमी के कारण खातेदार कृषक एवं नगद क्रय करने वाले कृषक हो रहे परेशान । अधिकारी कर्मचारी समझा बुझाकर चले जाते हैं लेकिन क्रियाकलाप से खाद्य वितरण नहीं करवा रहे हैं आप देख सकते हैं खिड़कियों पर दर्जनों लोग धक्का मुक्की कर रहे अपने नंबर के इंतजार में आखिर किसानों को कब उपलब्ध होगा उनकी आवश्यकता अनुसार सामग्री । सरकार और प्रशासन को शक्ति बरतनी चाहिए । जनता के हित में मौके पर क्षेत्रीय जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।

