
*प्रबंधक ने गुरु शब्द का किया अपमान, नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी प्रबंधक हिरासत में*
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
देवरिया उत्तरप्रदेश। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के प्रबंधक द्वारा एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मौसी की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
घटनास्थल का निरीक्षण अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

