Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

देवरिया उत्तरप्रदेश ।देवरिया पुलिस ने चोरी का ई रिक्शा किया बरामद.तीन गिरफ्तार। देवरिया उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

कोतवाली पुलिस ने चोरी का ई-रिक्शा किया बरामद, 3 गिरफ्तार

देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 1029/2025 धारा 303(2) बीएनएस, बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्तगण क्रमशः 1. अनिल कुमार पुत्र ब्रिजा प्रसाद निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया, 2. गुड्ड पुत्र विक्रम गोस्वामी निवासी कोईलादवा थाना माणीपुर फुलवरिया जनपद गोपालगंज बिहार व 3. शाकिर पुत्र फौउदार अंसारी निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया हालमुकाम गड़ेर थाना भलुअनी जनपद देवरिया को आज दिनांक 10.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर भीखमपुर रोड से गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की ई-रिक्शा वाहन संख्या UP 52BT 2119 को बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.11.2025 को वादी श्री दिनकर सिंह पुत्र स्व0 सत्य नरायन सिंह निवासी भटवलिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया द्वारा थाना कोतवाली जनपद देवरिया पर तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 07.11.2025 की रात्रि में उनकी ई-रिक्शा UP 52BT 2119 मकान के सामने रोड पर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 1029/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1.अनिल कुमार पुत्र ब्रिजा प्रसाद निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया
2.गुड्ड पुत्र विक्रम गोस्वामी निवासी कोईलादवा थाना माणीपुर फुलवरिया जनपद गोपालगंज बिहार
3.शाकिर पुत्र फौउदार अंसारी निवासी खरजरवा थाना कोतवाली जनपद देवरिया हालमुकाम गड़ेर थाना भलुअनी जनपद देवरिया।

*बरामदगी का विवरण*
1. चोरी की एक ई-रिक्शा पंजीकरण संख्या UP 52BT 2119

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 नितिन साहू थाना कोतवाली जनपद देवरिया
2. का0 केशनाथ यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया
3. का0 रामसागर गुप्ता थाना कोतवाली जनपद देवरिया
4. का0 पवन यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया
5.का0 प्रदीप यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!