राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदना योजना के तहत अब उन हितग्राहियों की खोज की जाएगी, जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। महिला व बाल विकास विभाग ने इसके लिए सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वे अपने क्षेत्र में ऐसी ‘महतारी’ हितग्राहियों की तलाश करें। उन्हें ई-केवायसी कराने के लिए प्रेरित कर कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) तक लाएं। विभाग की ओर से पहले चरण में 4.25 लाख हितग्राहियों का चयन किया है, जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है। प्रदेश में योजना के तहत वर्तमान में 69,26,377 पात्र हितग्राही हैं।
खाद्य विभाग की ओर से विगत दिनों लोगाें का ई-केवायसी कराया था। विभाग की ओर से इन्हें पात्र मानकर राशि जारी किया जा रहा है। लेकिन, अभी भी 4.25 लाख हितग्राहियों ने ई-केवायसी नहीं कराया है। ई-केवायसी से वंचित हितग्राहियों की सूची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दे दी गई है। सूची से संबंधित क्षेत्र के लिए निर्धारित बीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स-ग्राम स्तरीय उद्यमी) का नाम व मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलई से समन्वय कर हितग्राहियों को केवायसी केंद्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगी। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे हितग्राहियों को दस दिनों के भीतर ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अन्यथा योजना की राशि रोकी जा सकती है। ई-केवायसी प्रक्रिया बायोमैट्रिक आधारित होगी। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र हितग्राहियों को ही मिले। कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।
यह दिए गए हैं निर्देश –
हितग्राहियों का ई-केवायसी ग्रामीण क्षेत्रों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की ओर से चयनित ग्राम पंचायत भवन व शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालय में ही होगा।
ई-केवायसी का कार्य सिर्फ सीएससी, बीएलई द्वारा ही किया जाएगा। इनके अधीन कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर नहीं करेंगे।
ई-केवायसी का कार्य पूर्ण रूप से निश्शुल्क है, हितग्राही से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ई-केवायसी शिविर में उपस्थित हितग्राहियों का रजिस्टर तैयार किया जाएगा। इसमें उपस्थित हितग्राहियों की सूची व हस्ताक्षर होगा।
ई-केवायसी के लिए ग्राम स्तर पर मुनादी, वाट्सएप ग्रुप आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
यदि किसी हितग्राही का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण विफल हो जाता है तो उसे आधार केंद्र जाकर डेटा को अपडेट कराने की सलाह दी जाएगी।
ई-केवायसी असफल होने का करण (जैसे आधार नाम असंगत, फिंगरप्रिंट न मिलना आदि) अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी।
वित्त विभाग ने जारी किया था पत्र
वित्त विभाग की ओर से इस वर्ष 16 अप्रैल को सभी हितग्राहियों का ई-केवायसी कराने के संबंध में महिला व बाल विकास विभाग को पत्र जारी किया था। वित्त विभाग की निर्देश पर सभी का ई-केवायसी कराया जा रहा है। महिला व बाल विकास विभाग की अपील के बाद भी हितग्राही ई-केवायसी कराने से परहेज कर रहे हैं।
ई-केवायसी कराने में आ रही समस्याएं –
आधार कार्ड में नाम व पता की स्पेलिंग गलती
मोबाइल नंबर आधार से लिंक न होना
बैंक खाते का विवरण मेल न होना
अब तक 21वीं किश्त जारी, 13,671 करोड़ 68 लाख की मदद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। पात्र हितग्राहियों को 21 किश्त जारी कर 13,671 करोड़ 68 लाख रुपये की मदद दी जा चुकी है।
बछरावां में व्यापार मंडल की बैठक नगर समस्याओं की उठी आवाज़
19 hours ago
व्यापार मंडल ने जन समस्याओं को लेकर तेज की सक्रियता
2 days ago
चेयरमैन बिहार बिधान परिषद् अपटु 2026 हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के निर्माण के लिए प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार से सुटिंग अनुमति एवं बिहार बिधान परिषद् से स्वीकृति मिली। प्रबंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 25 एवं 26 अगस्त 2026 को बिहार बिधान परिषद् में सुटिंग होगी।
2 days ago
अपर कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश पांढुर्णा, 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर सभाकक्ष में मंगलवार को अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, सुश्री नेहा सोनी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला भाषी में स्थानांतरण आदेश के बावजूद संबंधित शिक्षिका द्वारा शाला में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने का मामला सामने आया। इसी प्रकार ग्राम तिगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। राजस्व संबंधी मामलों में प्लाट के स्वत्व, स्वामित्व एवं आधिपत्य से जुड़े राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, लंबित प्रकरण के निराकरण, धारणा अधिकार के तहत स्थायी पट्टा प्रदान करने तथा स्वामित्व निर्धारण प्रमाण-पत्र जारी करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। खेत के सीमांकन एवं अवैध कब्जे के प्रयास से संबंधित शिकायत भी नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके अलावा प्रसूति के बाद मातृ योजना का लाभ नहीं मिलने, पुत्र के नाम से राशन उपलब्ध नहीं होने, प्राथमिक शिक्षक को ग्राम की पदस्थ शाला से अन्यत्र स्थानांतरित करने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। नगर के शासकीय हिंदी प्राथमिक विद्यालय में सांदीपनी विद्यालय की कक्षा पहली से पांचवीं तक प्रारंभ करने एवं बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास संचालित करने की मांग भी रखी गई। शाला भवन की छत की मरम्मत कराने संबंधी आवेदन भी जनसुनवाई में प्राप्त हुआ। अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों की समस्याओं का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
2 days ago
महेश दोहरे ने कलेक्टर विवेक श्रोतिय पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन पूरे मामले को निष्पक्षता से दिखेगा । उनकी मांग है कि वायरल वीडियो के साथ मूल वीडियो की भी जांच कराई जाए और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद
3 days ago
वायरल वीडियो से बल्देवगढ़ में हलचल परियोजना अधिकारी महेश दोहरे बोलें वीडियो एडिट है। दोहरे ने कलेक्टर पर भरोसा जताते हुए कहा दोनों पक्षों की निष्पक्षता से जांच मे वास्तविकता तस्वीर साफ होगी
3 days ago
देश के एकमात्र मजदूर संचालित शहीद अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन का उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेगी सुविधा
3 days ago
ईद मिलादुन्नबी के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
3 days ago
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से किया हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
4 days ago
80वां स्वतंत्रता दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट दल्ली राजहरा में गूंजे देशभक्ति के सुर, विजेता बने दीपक सोना