ताज़ा ख़बरें

जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 02 से 04 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह

 

जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 02 से 04 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह

देश 24 लाइव न्यूज़ रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो बालोद 

शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 

विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाकार विकास कार्यों का किया जाएगा प्रदर्शन, प्रतिदिन रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

बालोद, 31 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 02 से 04 नवंबर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव होंगे। जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में विशिष्ट अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी सदस्य एवं नगर पालिका परिषद बालोद के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाकार विकास कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!