Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कांग्रेस जिला कमेटी ने शासकीय महिला अस्पताल में किया फल वितरण

ब्यूरो.रिपोर्ट..अनुराग तिवारी

कांग्रेस ने जिला महिला अस्पताल किया फल वितरण बांदा..जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी शहीदी दिवस व पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल,आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती पर याद करते हुए उनके चित्र में पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि इन्दिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है जिनके अन्दर देश भक्ति की भावना मन मस्तिष्क में कूट कूट कर भरी हुई थी, बचपन में ही वानर सेना का गठन कर देश की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाई, गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में जेल यातनाएं भोगी, अपने अदम्य साहस के लिए विश्वविख्यात आयरन लेडी के नाम से लोगों ने जाना व माना उन्होंने कहा कि भारत पाक युद्ध में अमेरिका को दो टूक जवाब देने वाली इन्दिरा गांधी को आज भी देश वासी याद करतें हैं l इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष,प्रभारी संगठन संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे में बताया कि देश ही नहीं विदेशों में भी लौह पुरुष के नाम से जाने जाते है l उन्होंने कहा कि अखंडता के लिए 562 रियासतों का विलय कर अखण्ड भारत की स्थापना की, वही दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नाम से गठित संगठन जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त था को प्रतिबंधित करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष द्वारा इन्दिरा गांधी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में शसकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती महिला मरीजों व तीमारदारों को फल,बिस्किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर पीसीसी,जिला प्रवक्ता कांग्रेस मुमताज अली, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सीमा खान,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, अध्यक्ष पृथक राज्य बुंदेलखंड संघर्ष समिति रमेश चन्द्र द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!