Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वें जन्मोत्सव पर बार रन यूनिटी दौड़ आयोजित। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक ने राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

*लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल*श्री वल्लभभाई पटेल जी के 150वें जन्मोत्सव पर रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित*
*केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ*
टीकमगढ़, 31 अक्टूबर 2025/ लौह पुरूष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती 31 अक्टूबर को आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में पुलिस लाईन परिसर टीकमगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री डॉ. कुमार द्वारा सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने का हर संभव प्रयास करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी को देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प दिलाया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला मुख्यालय पर रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया। केन्द्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने रन फोर यूनिटी को पुलिस लाईन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यूनिटी रन पुलिस लाईन परिसर से शुरू होकर शहर की सड़कों से होकर गुजरी, जो सिविल लाइन रोड, मिश्रा तिराहा, सेल सागर चौराहा, कोतवाली होते हुये नजरबाग प्रांगण में समाप्त हुई। युवाओं ने उत्साह के साथ देशभक्ति और एकता के नारे लगाकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, श्री विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह सहित संबंधित अधिकारी, पुलिस अधिकारी, छात्र-छात्रायें, खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!