Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

घर के बाहर खेल रहे मासूम की बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से हुई मौत

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

बिजली विभाग की लापरवाही से आज 10 साल के मासूम की जान चली गई. बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में आने से चौथी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम की मौत से गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. दल्लीराजहरा  के कारूटोला गांव की यह घटना है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मासूम बालक का नाम दक्ष पिता संजू उइके है. दक्ष अपने घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी वह अचानक बिजली पोल के टूटे तार के संपर्क में आ गया. दक्ष को तुरंत दल्लीराजहरा के निजी हॉस्पिटल लाया गया, जहां मासूम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हुई. टूटे तार को जोड़ने कई दफा विद्युत विभाग को कहा गया, लेकिन लापरवाही बरतते हुए टूटे तारों को खुला छोड़ दिया गया. इस हादसे से एक मासूम दक्ष की असमय मौत हो गई. हादसे के बाद नाराज ग्रामीण बिजली विभाग का कार्यालय का घेराव किया.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!