Uncategorizedअन्य खबरेशहडोल

चाची की कुल्हाड़ी मार कर हत्या, जमीनी विवाद बना कारण, ब्यौहारी में हुई वारदात

ब्यौहारी में हुई वारदात

BRIJKISHOR PATEL

शहडोल । बराछ

शहडोल ।जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बराछ गांव में एक सनसनी खेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला की उसके ही देवर के बेटे (भतीजे)ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार दोपहर को उस समय हुई जब रानी पटेल (पति राम रुचि पटेल) घर के निकट स्थित मंदिर में पूजा कर रही थीं। हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है, जो पिछले दो महीनों से दोनों परिवारों के बीच चल रहा था।

बताया गया कि घटना के समय मौके पर काफी लोग मौजूद थे, जो चौंक गए जब उन्होंने इस दिल दहला देने वाली घटना को देखा। आरोपी कृष्ण कुमार पटेल (25) ने अपनी चाची रानी पटेल पर पीछे से कुल्हाड़ी से हमला किया और उन्हें मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। गांव के लोगों ने घटना की तुरंत जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू की है।थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि रानी पटेल और कृष्ण कुमार पटेल के परिवारों के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत भी बंद थी, जो इस हत्या की एक बड़ी वजह बन गई। पड़ोसियों का कहना है कि जमीन को लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो चुका था, लेकिन इस बार मामला इतना बढ़ गया कि हत्या का रूप ले लिया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!