Uncategorizedअजमेरअन्य खबरे

पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव का हुआ आयोजन।

पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव का हुआ आयोजन।

प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि विद्या भारती संस्थान अजमेर की योजना अनुसार दिनांक 20 सितंबर से 21 सितंबर तक जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया। संस्कृति महोत्सव में अजमेर जिले के 17 विद्यालयों के बाल, किशोर व तरुण वर्ग के 113 भैया , 204 बहिनें , 7 आचार्य व 25 दीदियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जिला सचिव संजय शर्मा, जिला संस्कृति प्रमुख भगवान प्रसाद जोशी प्रबंध समिति अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव व उपाध्यक्ष अरविंद गर्ग की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का परिचय सचिव राजेश शर्मा ने करवाया।
संस्कृति महोत्सव प्रमुख भगवान प्रसाद जोशी ने बताया कि शिशु बाल , किशोर व तरुण वर्ग में कविता , सुगम संगीत , कथा कथन , प्रश्न वाचन और अंताक्षरी , आशु भाषण , मूर्ति कला की प्रतियोगिता व आचार्य दीदियों में पत्र वाचन प्रतियोगिता रही जिसमें प्रथम प्रीति बैरवा केकड़ी रही ।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आभा बेली,शशि विजय , रुचिका कुमावत , राधा माहेश्वरी सह सचिव प्रबंध समिति ,ऋषभ मित्तल,राजेंद्र कलवार भूमिका निभाई।
कार्यक्रम समापन सत्र में मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल गायक कलाकार व विशिष्ट अतिथि नगर संघचालक सुभाष भाल रहें। मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल ने कहा कि सभी प्रकार की कलाएं विशिष्ट होती है तथा कला का सर्जन करने के लिए मंच की आवश्यकता होती हैं ये कलाएं ईश्वर की कृपा है तथा बांस की बांसुरी में घणों इतरावे व सांवरिया सेठ मारी राधा जी सेठानी भजन गाकर सभी का मन मोहा । प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विद्या भारती विद्यालयों के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, राजू माली , शक्ति सिंह, राजेश घुसर , ब्रजेश मुद्ग़ल , सांवरिया, बनवारी सोनी , लादूराम रेगर अर्चना शर्मा , सुमन सैन व जिला संस्कार केंद्र प्रमुख संग्राम सिंह का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में प्रबन्ध समिति सदस्य ममता विजय , हरिराम चौधरी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में आए सभी का आभार प्रकटीकरण संजय शर्मा जिला सचिव अजमेर ने किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य राहुल कुमार साहू ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!