
ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा.महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान का वर्चुअली शुभारम्भ किया गया साथ ही इस दौरान जनपद के सभी 18 थानों में मिशन शक्ति केन्द्र का उदघाटन करते हुए पुलिस लाइन सहित सभी थानों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसमें जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी कर्मचारी, महिला बीट पुलिस अधिकारी व स्थानीय महिलाओं एवं छात्राए उपस्थित रही lमिशन शक्ति 5.0 अभियान का पहला चरण आगामी शारदीय नवरात्र से शुरू होगा जिसके लिए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूटी रैली निकाली जाएगी जिसके माध्यम से महिलाओं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रुप से जागरुकता अभियान चलाया जाए । जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सचिवालयों, बाजारों आदि स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की शासन द्वारा चलाई जा विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी जाएगी ।

