Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सीआरपीएफ़ जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 4 गंभीर रूप से घायल

सीआरपीएफ़ जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 4 गंभीर रूप से घायल

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है | रायपुर से छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई | शिकारीटोला क्षेत्र मे शुक्रवार की देर रात यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई | 4 यात्रियों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक जवान के हाथ में चोट आई है | घायलों को शहीद हॉस्पिटल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है |यह घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के समीप एक गांव में हुई | बस चालक मौके से फरार हो गया है |

मिली जानकारी के अनुसार लगभग 16 सीआरपीएफ जवान छुट्टी मनाकर वापस ड्यूटी पर लौटने के लिए रायपुर से पायल ट्रेवल्स की बस में सवार हुए थे | बस में सीआरपीएफ के करीब 15 जवान सवार थे | सभी जवान भोपालट्टनम कैंप में ड्यूटी पर लौट रहे थे, इनमें एएसआई सुभाष सिंह भी शामिल थे | शिकारीटोला गांव के नजदीक देर रात 12:15 बजे बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई | हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं 1 जवान के हाथ पर गंभीर चोटें आई है. 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!