Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

2 माह पहले दिवंगत हुए सब इंजीनियर का दल्ली राजहरा से नगर पंचायत तुमगाँव तबादला

2 माह पहले दिवंगत हुए सब इंजीनियर का दल्ली राजहरा से नगर पंचायत तुमगाँव तबादला

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

2 माह पहले मर चुके सब इंजीनियर का तबादला | दल्लीराजहरा से नगर पंचायत तुमगांव भेजा गया, किरकिरी होने पर नगरीय प्रशासन जारी की दूसरी सूची |

जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया था। इसमें कुल 267 अधिकारियों कर्मचारियों के नाम शामिल थे। इस सूची में सहायक अधीक्षक से लेकर कार्यपालन अभियंता और प्रभारी कार्यपालन अभियंता तक का नाम दर्ज था।

इस सूची में सबसे बड़ी चूक यह हुई कि, विभाग ने दो महीने पहले मर चुके उप अभियंता योगानंद सोम का तबादला भी कर दिया। आदेश में योगानंद सोम का नाम क्रमांक 18 पर दर्ज था। आदेश के अनुसार उनका तबादला दल्लीराजहरा नगर पालिका से नगर पंचायत तुमगांव कर दिया गया। जबकि योगानंद सोम की मौत दो महीने पहले ही हो चुकी है।

गलती का एहसास होने पर निकाला गया नया आदेश

जब विभाग को अपनी गलती का पता चला तो तत्काल नया आदेश जारी किया गया। इसमें लिखा गया आदेश दिनांक 18 सितबर 2025 के सरल क्र. 18 में उप अभियंता को नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा से नगर पंचायत तुमगांव टंकन त्रुटि के कारण अंकित हो गया है।

सरल क्रमांक 18 में अंकित नाम को विलोपित किया जाता है। जैसे ही यह आदेश जारी हुआ। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!