
ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा. जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जनपद में विद्युतीकरण से वंचित ग्रामों,मजरों में विद्युतीकरण के लिए कार्ययोजना बनाने को अधिकारीयों को निर्देश दिए उन्होंने ग्रामीण व कस्बा तथा नगर क्षेत्र में बस्ती के अंदर फैले तारों की शिफ्टिंग व जर्जर तार को बदलने या पोल टूटा हो उसे तत्काल बदलने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि जहां कहीं क्षमता वृद्धि की जरूरत है ट्रांसफॉर्मर के उच्चिकरण और रिपेयरिंग पर खास ध्यान देने तथा उस पर तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू किए जाए. बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती किसी भी स्थिति में न की जाए, ग्रामीण व कस्बा तथा नगर क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना बनाई जाए.आमजन को हो रही कठिनाइयों का प्राथमिकता के साथ तुरंत समाधान हो और स्मार्ट मीटर में हो रही गड़बड़ी को दूर करने के लिए निर्देश दिए अत्यधिक बिजली बिल के मामले तथा सभी लंबित समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए. सरकारी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर खराब होने पर 24 घंटे के अंदर बदले जाने हेतु व निजी ट्यूबबेलों की सप्लाई और वोल्टेज दुरुस्त किया जाए l उन्होंने कहा मैंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए विद्युत आपूर्ति को स्थायी, सुचारु और जवाबदेह बनाया जाए, ताकि आमजन को बिना किसी परेशानी के निर्बाध बिजली मिलती रहे l

